Karwa Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग करवा चौथ के लिए लगाई ऐसी मेहंदी, हाथों पर ऐसे लिखा पति का नाम
Karwa Chauth 2025: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही अब विदेश में रहती हों, लेकिन भारतीय परंपराओं और त्योहारों के प्रति उनका लगाव आज भी उतना ही गहरा है। हर साल की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा करवा चौथ का व्रत रखने की तैयारी में जुट चुकी हैं।
करवा चौथ के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने लगाई मेहंदी
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस पावन पर्व की शुरुआत खूबसूरत मेहंदी लगवाकर की है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

निक जोनस के नाम की मेहंदी बनी चर्चा का विषय
-प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जिनमें वह हाथों में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथों पर पति निक जोनस का नाम हिंदी में लिखवाया है।
-मेहंदी में प्रियंका चोपड़ा ने निकोलस नाम बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखवाया। इसके साथ उन्होंने एक एलेगेंट अरेबिक डिजाइन बनवाया है, जो बेहद आकर्षक लग रहा है।
-वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने क्लासिक गाना मेहंदी है रचने वाली लगाया है, जिससे फेस्टिव वाइब और भी प्यारी लग रही है। फैंस प्रियंका के इस पारंपरिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें देसी क्वीन फॉरएवर कहकर तारीफ रहे हैं।
बेटी मालती मैरी की क्यूट मेहंदी हुई वायरल
-प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली बेटी मालती मैरी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में नन्हीं मालती के हाथों पर फूल और बटरफ्लाई बने नजर आ रहे हैं। मालती की ये प्यारी मेहंदी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो मालती मैरी अपनी मां प्रियंका चोपड़ा की तरह ही ट्रेडिशनल और क्यूट हैं।
-आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े हर खास पल को फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें मालती मैरी डांस करती दिख रही थीं। इसके अलावा वह हाल ही में एक इवेंट में ईशान खट्टर और दीया मिर्जा के साथ भी नजर आई थीं।
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी, जिसमें सुपरस्टार महेश बाबू उनके साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है और प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इसके लिए भारत भी आई थीं।
-इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'कृष 4' में भी नजर आ सकती हैं। खबर है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ट्रिपल रोल निभा सकती हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications