Karwa Chauth 2022: आलिया से लेकर कैटरीना तक.. पहली बार करवाचौथ मनाएंगी ये हसीनाएं
इस बार का करवाचौथ बॉलीवुड में भी काफी खास होने वाला है। कई अभिनेत्रियों की बीते साल शादी हुई है। ऐसे में ये एक्ट्रेसेस पहली बार करवाचौथ मनाने जा रही हैं।
आज पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास लोग तक.. इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात की जाए, तो वे भी करवाचौथ के मामले में पीछे नहीं हटतीं। इस बार कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो पहली बार करवाचौथ का त्योहार मनाने जा रही हैं। इस कड़ी में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ से लेकर मौनी रॉय जैसी खूबसूरत अदाकाराओं का नाम शामिल है। शादी के बाद पहला करवाचौथ हर महिला के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इन अभिनेत्रियों ने भी करवाचौथ की पूरी तैयारियां कर ली हैं।

एक्साइटेड हैं एक्ट्रेसेस
नयनतारा, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और मोनी रॉय समेत कई एक्ट्रेसेस हैं, जो इस बार अपना पहला करवाचौथ मनाने जा रही हैं। ऐसे में ये अभिनेत्रियां त्योहार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर साल 2021 में शादी की थी। एक्ट्रेस का ये पहला करवाचौथ होने वाला है। ऐसे में एक्ट्रेस के करवाचौथ लुक को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

आलिया भट्ट
बहुत जल्द मां बनने जा रहीं आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर संग अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी। कपल ने 14 अप्रैल साल 2022 में शादी की थी। रणबीर और आलिया जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं।

नयनतारा
हाल ही में ट्विन्स की मां बनीं नयनतारा का भी ये करवाचौथ पहला होने वाला है। फिलहाल एक्ट्रेस पति विग्नेश संग मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। फैंस नयनतारा के करवाचौथ लुक का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की थी। एक्ट्रेस पहली बार करवाचौथ मनाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 में शादी की थी। कपल काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। ऐसे में कपल पहली बार साथ में करवाचौथ सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।

श्रद्धा आर्य
टेलीविजन एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य और राहुल शर्मा ने पिछले साल 16 नवंबर को शादी की थी। कपल शादी के बाद पहली बार करवाचौथ मनाने जा रहा है।

मौनी रॉय
मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी की थी। एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार करवाचौथ मनाएंगी। मौनी ने महंदी लगे हाथों की तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद उनके लुक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications