होटल छोड़ सड़क किनारे खाना खाते दिखे Kartik Aaryan, देखें ये वायरल वीडियो

कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दोस्त और अभिनेता सनी सिंह के साथ रोड़ किनारे खड़े होकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ संवाद करते रहते हैं। खैर इन दिनों कार्तिक आर्यन काफी सुर्खियों में हैं और हो भी क्यों ना उन्होंने अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 से अपने करियर की सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर बड़े अभिनेताओं की फिल्म को पीछे छोड़ दिया। इस बीच अब कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

कार्तिक आर्यन का वायरल वीडियो

कार्तिक आर्यन का वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया जिसके कारण फिल्म ने 4 हफ्तों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म की सफलता का इन दिनों जश्न मना रहे हैं। वहीं इस बीच कार्तिक आर्यन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें उनका व्यवहार देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सड़क किनारे खाना खाते दिखे कार्तिक

कार्तिक आर्यन अपनी इस वीडियो में रोड किनारे पर बने एक फूड कॉर्नर पर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी कार के पास खड़े होकर अपने खास दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह के साथ खाना खा रहे हैं। कार्तिक आर्यन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता की इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

सारा संग कार्तिक ने मारा था पोज

इससे पहले कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एकसाथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। दोनों को कईं समय बाद एकसाथ देखकर फैंस काफी खुश थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कार्तिक आर्यन को देख सारा अली खान के चेहरे से अचानक हंसी उड़ जाती है।

कार्तिक की अपकमिंग फिल्म

कार्तिक की अपकमिंग फिल्म

वहीं कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं अब कार्तिक आर्यन जल्द ही रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'शहजादा' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ लीड रोल में कृति सेनन नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+