Hera Pheri 3: फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन के किरदार को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

फिल्म 'हेरा फेरी 3' में कहा जा रहा है कि कार्तिक ने अक्षय को रिप्लेस कर दिया है। लेकिन अब इसको लेकर एक नया अपडेट आया है।

Hera Pheri 3: जब से अभिनेता परेश रावल ने ये ऐलान किया है कि फिल्म हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन रोल प्ले करेंगे। तभी से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। इस बीच अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर राजू का किरदार अभिनेता कार्तिक आर्यन निभाएंगे। हालांकि अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

राजू के किरदार को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

राजू के किरदार को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

जब से ये खबर आई थी कि फिल्म हेरा फेरी का जल्द ही तीसरा पार्ट रिलीज होगा। तभी से फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस बीच खबर आई कि, फिल्म में अक्षय कुमार नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि अब खबर आई है कि, कार्तिक आर्यन राजू का किरदार नहीं निभाएंगे।

फिल्म में कार्तिक आर्यन करेंगे ये काम

फिल्म में कार्तिक आर्यन करेंगे ये काम

ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, अक्षय यकीनन हेरा-फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि फिल्म में उनके कैरेक्टर राजू को हटा दिया गया है। यानी कि, कार्तिक आर्यन फिल्म में राजू का किरदार नहीं करेंगे। उनके लिए एक नया किरदार लिखा गया है जिससे फिल्म में अलग तरीके से पेश किया जाएगा।

सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

फिल्म निर्देशक और लेखक अनीस बज्मी की फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल और सुनील शेट्टी यकीनन स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे और कार्तिक आर्यन भी उनके साथ मुख्य किरदार में दिखेंगे। कार्तिक के करियर ग्राफ की बात करें तो बीते 2 सालों में जिस तरह से कार्तिक का करियर निखरा है उसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कलाकार में कितना टैलेंट है।

'भूल भुलैया 2' में की शानदार एक्टिंग

'भूल भुलैया 2' में की शानदार एक्टिंग

कार्तिक की आखिरी फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस को आप कैसे नकार सकते हैं। इस फिल्म के आने से पहले भी फैंस को लग रहा था कि, शायद कार्तिक फिल्म में वो रंग ना जमा पाए जो पहले पार्ट में अक्षय कुमार ने जमाया था। लेकिन अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर कार्तिक ने ना केवल फैंस का दिल जीता बल्कि मेकर्स के लिए भी इस फिल्म को कामयाब बनाया।

लव रंजन ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ

लव रंजन ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ

कार्तिक की सक्सेस को देख डायरेक्टर लव रंजन जिन्होंने पहली बार कार्तिक को कास्ट किया था वह भी काफी गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि, 'अगर आप कहेंगे कि मैंने हमेशा से ही कार्तिक में एक सुपरस्टार को देखा था तो ये गलत है। कार्तिक आज जिस मुकाम पर हैं उसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और उनके टैलेंट को जाता है।'

हेरी फेरी के 2 पार्ट हुए थे सुपरहिट

हेरी फेरी के 2 पार्ट हुए थे सुपरहिट

आपको बता दें कि पहली बार 'हेरा फेरी' फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। जिसमें अक्षय ने राजू, सुनील शेट्टी ने श्याम और परेश रावल ने बाबूराव का किरदार निभाया था। इस फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जिसके बाद इसका दूसरा पार्ट 'फिर हेरा फेरी' आई, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार राजू के किरदार से काफी फेमस हुए। हालांकि अब एक्टर इस फिल्म में नहीं दिखाई देंगे जिससे फैंस काफी निराश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+