Scoop: कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर पर सस्पेंस, जानिए मेकर्स फैसला

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर कई दिनों से बज़ बना हुआ है। फिल्म दिवाली वीक में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है। मेकर्स ने अभी तक डेट का ऐलान नहीं किया है। पिछले दिनों खबरें थी कि इस फिल्म का ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा। लेकिन अब इसमें एक पेंच आ गया है।

मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ को टाल दिया है। यानी अब ये ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज़ नहीं किया जाएगा। मेकर्स ने अंतिम समय में यह फैसला किया है। ऐसा क्यों किया? इसको लेकर कई रिपोर्ट थ्योरीज़ चल रही हैं। जिसमें इसकी वजह सिंघम अगेन का ट्रेलर बताया जा रहा है। दरअसल, सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाला है। लेकिन असली वजह क्या है हम अपनी रिपोर्ट में बता रहे हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 trailer

हमने फिल्म की टीम से बात की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ट्रेलर के पोस्टपोन होने की वजह कोई क्लैश या कॉम्पटीशन नहीं है। दरअसल ट्रेलर के फाइनल कट से मेकर्स संतुष्ट नहीं है। वो इसमें कुछ बदलाव चाहते हैं। ऐसे में कुछ बदलाव होने है, इसलिए फिल्म के ट्रेलर को रिलीज़ नहीं किया जा रहा है। बाकी जो मीडिया रिपोर्ट्स चल रही हैं। उनमें किसी प्रकार की सत्यता नहीं है। सब अपनी मन से ही तय कर रहे हैं।

फैंस हुए निराश
ख़ैर अब ये बदलाव से भूल भुलैया फ्रेंचाइज़ और कार्तिक आर्यन के फैंस काफी निराश हुए हैं। वो बड़ी आस लगाए बैठे थे कि ट्रेलर रिलीज़ होगा। लेकिन अब मेकर्स की तरफ से हुए बदलाव की वजह से उनकी आस टूट गई है। अब देखना ये है कि मेकर्स कब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे। साथ ही मेकर्स की तरफ से फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ डेट भी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+