Satyaprem Ki Katha: वीकेंड पर कार्तिक-कियारा की फिल्म ने की धुआंधार कमाई, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीकेंड पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 4: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद अब फिल्म 'सत्मप्रेम की कथा' से स्क्रीन पर वापसी की। ये फिल्म 29 जून को बकरीद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सत्तू और कथा की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आइए जानते हैं कि चौथे दिन रविवार को फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

वीकेंड पर सत्यप्रेम की कथा ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा और कार्तिक की जोड़ी धमाल मचा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ का ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और महज 7 करोड़ का ही फिल्म बिजनेस कर पाई। लेकिन वीकेंड का फिल्म को काफी फायदा मिला और शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ का कलेकशन किया था। वहीं अब चौथे दिन यानि रविवार को 'सत्यप्रेम की कथा' ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की।

Kiara Advani

चौथे दिन की बंपर कमाई
कुल मिलाकर इन 4 दिनों में कार्तिक और कियारा की फिल्म ने 38.35 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। हालांकि 40 करोड़ से फिल्म थोड़ी सी पीछे रह गई है। अब सोमवार को फिल्म ये आंकड़ा छू पाती है या नहीं फिलहाल इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है। बता दें कि, फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया लीड रोल में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+