Kartik Aaryan इन 5 बॉलीवुड की हसीनाओं कर चुके हैं डेट, जानिए किस एक्ट्रेस के साथ था लंबा अफेयर

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। जानिए, कार्तिक के 5 वो लव किस्से।

मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने लव अफेयर्स को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं। उनकी लाइफ में कईं ऐसी बॉलीवड हसीनाएं आईं जिनके साथ उन्हें कईं बार स्पॉट किया गया। तो चलिए जानते हैं कि, आखिर कार्तिक आर्यन के दिल में अब तक कितनी बॉलीवुड हसीनाओं ने राज किया और कितनों से उन्होंने दूरी बना ली। जानिए, कार्तिक आर्यन के दिलचस्प लव स्टोरी।

कार्तिक आर्यन की लव स्टोरी

कार्तिक आर्यन की लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने 5 हफ्तों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। फिल्म की इस सफलता का कार्तिक आर्यन जश्न मना रहे हैं। हालांकि, कार्तिक आर्यन जितना ज्यादा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उससे कईं ज्यादा वह अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको कार्तिक आर्यन के वो दिलचस्प लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अभी तक अंजान थे।

कार्तिक और फातिमा सना शेख

कार्तिक और फातिमा सना शेख

एक समय ऐसा था जब कार्तिक आर्यन और फातिमा सना शेख के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थी। जी हां हम बात कर रहे हैं साल 2017 की उस समय दोनों को कईं बार साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया।

कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा

कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा

कार्तिक आर्यन और नुसरत की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने एकसाथ अब तक , 'प्यार का पंचनामा 2, आकाश वाणी, सोनू के टीटू की स्वीटी और आकाश वाणी जैसी फिल्में की हैं। दोनों को एकसाथ कईं बार देखा जाता था। हालांकि, दोनों ने ही इस बात को कन्फर्म किया कि, वह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

कार्तिक आर्यन और सुपर मॉडल डिंपल शर्मा

कार्तिक आर्यन और सुपर मॉडल डिंपल शर्मा

कार्तिक आर्यन के साथ अगर किसी एक्ट्रेस का नाम सबसे ज्यादा जोड़ा गया है तो वो है डिंपल शर्मा। दोनों को एकसाथ कईं बार बॉलीवुड इवेंट्स में देखा गया है। लेकिन, दोनों ने अपने रिलेशनशिप का जिक्र नहीं किया।

कार्तिक आर्यन और अन्नया पांडे

कार्तिक आर्यन और अन्नया पांडे

फिल्म पति पत्नी और वो में एकसाथ नजर आए। फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों की रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थी। दोनों को कईं बार साथ में अवॉर्ड शोज के दौरान देखा गया है। इसके अलावा एक बार अन्नया पांडे ने कार्तिक आर्यन के शो में ये कंफेस किया था कि, उन्हें कार्तिक आर्यन काफी क्यूट लगते हैं।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आजकल भले ही फ्लॉप रही लेकिन, दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म के दौरान दोनों की रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी साथ ही अपने इंस्ट्राग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+