Kartik Aaryan ने शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, ट्विटर पर फैन को दिया ये मजेदार जवाब

कार्तिक आर्यन के एक फैन ने एक्टर की शादी को लेकर ट्विटर पर सवाल किया। कार्तिक ने अपने इस फैन को बड़े ही शानदार अंदाज में जवाब दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई, 9 मई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। बीते दिनों कार्तिक ने ट्विटर पर आस्क कार्तिक सत्र की मेजबानी की और फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया 2' से लेकर मार्वल में उनके अभिनय की रूचि तक, कई विषयों पर बात हुई। इस बीच एक फैन ने कार्तिक की शादी को लेकर सवाल किया। कार्तिक ने अपने इस फैन को बड़े ही शानदार अंदाज में जवाब दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फैन ने पूछा शादी का सवाल

कार्तिक से ट्विटर पर खूब सवाल जवाब हुए। ऐसे में इस दौरान एक फैन ने उन्हें इंडस्ट्री का मोस्ट एलिजिबल बैचलर बताया और उनसे पूछा क्या उनकी जल्द ही कभी शादी करने की योजना है। कार्तिक के फैन ने ट्वीट किया, 'शादी की योजना के बारे में क्या है मिस्टर मोस्ट एलिजिबल बैचलर।'

एक्टर का मजेदार जवाब

इस पर कार्तिक ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया 'एलिजिबल से टेकन तो करो, फिर शादी की बात करेंगे।' एलिजिबल एलिजिबल में सिंगल ही रह जाऊंगा। पहले रिश्ता, फिर हम शादी के बारे में बात करेंगे। हो सकता है कि मैं सिंगल ही रह जाऊं।'

कार्तिक ने खोला राज

कार्तिक ने खोला राज

बताते चलें कि कार्तिक आर्यन खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। कार्तिक की क्यूटनेस के उनके फैंस दीवाने हैं। ऐसे में कार्तिक से उनका रिलेशनशिप स्टेटस जानने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड थे। इस बीच कार्तिक ने खुद कन्फर्म किया था कि वे सिंगल हैं। फैंस को लगा था कि कार्तिक और कृति सेनन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन कार्तिक ने तुरंत इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+