'सुशांत सिंह राजपूत जैसा ही होगा कार्तिक आर्यन का हाल', करोड़ों छापने वाले के बारे में सिंगर ये क्या कह गए?
Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक इस समय खबरों में छाए हुए हैं। उन्हें लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, वहीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ उनकी डेटिंग की खबरें भी चारों तरफ फैल रही हैं।
क्यों हो रही है कार्तिक आर्यन को लेकर चर्चा?
इन सबके बीच बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने अपने हालिया इंटरव्यू में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और आउटसाइडर्स के स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और आज के समय के डैशिंग हीरो कार्तिक आर्यन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

सिंगर अमाल मलिक का चौंकाने वाला दावा
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही कार्तिक आर्यन को मेन स्ट्रीम बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को इंडस्ट्री से बायकॉट करने की प्लानिंग के बारे में चर्चा करते हुए कार्तिक आर्यन को निशाना बनाने वालों के खिलाफ कई बड़े दावे किए हैं।
'सुशांत जैसा ही कार्तिक के साथ हो रहा है'
-अमाल मलिक ने कहा है- बड़े प्रोड्यूसर्स और सेलेब्स ने एक ग्रूप बना लिया है जो आउटसाइडर एक्टर को इंडस्ट्री से बाहर कर देना चाहते हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का कॉन्फिडेन्स इंडस्ट्री के अंदर गिराया गया, उसी तरह अब कार्तिक आर्यन के साथ भी किया जा रहा है।
-अमाल मलिक ने कहा है- इस इंडस्ट्री की असलियत लोग जान चुके हैं। इतना अंधेरा है कि लोगों की लाइफ चली गई। कुछ लोग इसे मर्डर मान रहे हैं तो कुछ सुसाइड, लेकिन जो भी हो इंसान तो चला गया ना। जैसे इंडस्ट्री में सुशांत को नजरअंदाज किया गया वैसे ही आज कार्तिक आर्यन को निशाने पर लाया जा रहा है। सीधे तौर पर नहीं पर इनडायरेक्टली हो रहा है।
'कार्तिक आर्यन आज भी खुद के लिए लड़ रहे हैं'
वहीं कार्तिक आर्यन भी इन सब प्रॉब्लम से जूझकर, मुस्कुराकर, लड़ते हुए बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। वो आज भी इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं। खुद के लिए लड़ रहे हैं। हालांकि कार्तिक की सबसे बड़ी ताकत उनके पैरेंट्स हैं, जो हर पल, हर सिचुएशन में अपने बेटे के साथ खड़े रहते हैं। यही वजह है कि इतनी प्रॉब्लम्स के बाद भी कार्तिक आज तक इंडस्ट्री में टिके हुए हैं।
साल 2011 से कार्तिक आर्यन ने की एक्टिंग करियर की शुरुआत
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन आज करोड़ों की फीस वसूलते हैं। हालांकि उन्हें उनकी पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के लिए केवल 1.25 लाख रुपए ही मिले थे।
कार्तिक आर्यन का नाम कई बड़ी फिल्मों से जुड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन को एक एक्शन-थ्रिलर मूवी की केवल 10 दिनों की शूटिंग के लिए ही 20 करोड़ रुपए की फीस मिली थी। कुछ ही सालों में कार्तिक आर्यन का नाम कई बड़ी फिल्मों से जुड़ गया है।
कार्तिक आर्यन की रॉयल लाइफस्टाइल
कार्तिक आर्यन ने एक्टिंग के दम पर जितना नाम कमाया है, उतनी ही दौलत भी कमाई है। वह बहुत ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। अपने स्ट्रलिंग के दिनों में कार्तिक आर्यन मुंबई में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहते हैं लेकिन हीरो बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले उसी घर को खरीद लिया था। आज उनके पास मुंबई में आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं।
कार्तिक आर्यन की कमाई
कार्तिक आर्यन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन एक फिल्म के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ओप्पो, फेयर एंड हैंडसम, वीट मेन, अरमानी एक्सचेंज वॉचेस, बॉम्बे शेविंग जैसे लगभग 16 ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आते हैं। ऐसे में वह सालभर में कई करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं।
250 करोड़ के मालिक हैं कार्तिक आर्यन
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन आज के समय में 250 करोड़ रुपये के मालिक है। पिछले कुछ सालों में एक्टर की फीस काफी बढ़ी है और वह एक मूवी करने के लिए अब करीब 40 से 50 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने फिल्म 'भूल भुलैया 3' के लिए करीब 50 करोड़ रुपये वसूले थे।
कार्तिक आर्यन का कार कलेक्शन
कार्तिक आर्यन के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें रेंज रोवर एसवी (6 करोड़ रुपये), मैकलारेन जीटी (4.7 करोड़ रुपये), लेम्बोर्गिनी उरुस (4.5 करोड़ रुपये), पोर्श 718 बॉक्सस्टर (1.54 करोड़ रुपये) है।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications