Sara Ali Khan संग वायरल फोटो पर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हम अब दोनों एक साथ...'

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की हाल ही में उदयपुर की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसको लेकर काफी बातें हो रही थी, अब एक्टर ने इन तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Sara Ali Khan Kartik Aaryan Udaipur Photo: बीते दिनों से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक बार फिर चर्चा में आ गए। हाल ही में दोनों को उदयपुर में स्पॉट किया गया था। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। अब कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान से हुई इस मुलाकात पर चुप्पी तोड़ी है।

कार्तिक आर्यन ने सारा संग वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी

कार्तिक आर्यन ने सारा संग वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद फैंस दोनों के पैचअप के कयास लगाने लगे। तस्वीर में दोनों एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल थी। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा था कि, दोनों के बीच अब सब ठीक है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद अब कार्तिक आर्यन ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

एक्टर ने फोटो को लेकर कही ये बात

फिल्म शहजादा के रिलीज होने के बाद कार्तिक आर्यन ने आरजे सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बात की। कार्तिक आर्यन से जब पूछा गया कि दोनों एक बार फिर साथ नजर आए। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि, 'हम दोनों एक ही समय एक ही जगह थे तो बस वहां से किसी ने फोटो क्लिक कर ली थी'।

क्या अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे सारा-कार्तिक?

क्या अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे सारा-कार्तिक?

कार्तिक आर्यन आगे कहते हैं कि, जिस वक्त ये फोटो क्लिक की गई तब वहां बहुत लोग मौजूद थे। तो उसमें से किसी ने हमारी फोटो क्लिक कर ली। मैं सरप्राइज हूं कि एक-दो ही फोटो हमारी साथ में आई हैं।' इसके बाद कार्तिक आर्यन ने सारा के साथ काम करने पर कहा कि, 'अभी तो कोई ऐसा अनाउंमेंट नही हुआ है और आगे का पता नहीं।'

इस फिल्म से शुरू हुई थी लव स्टोरी

इस फिल्म से शुरू हुई थी लव स्टोरी

साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म लव आजकल में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन साथ नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों को एकसाथ कई बॉलीवुड इवेंट्स में भी देखा गया। हालांकि बाद में खबर आई थी कि, दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

कार्तिक आर्यन की रिलीज हुई शहजादा

कार्तिक आर्यन की रिलीज हुई शहजादा

कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं। जो कि, 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कृति सेनन लीड रोल में दिखाई दीं। फिल्म को फिलहाल फैंस की ओर से मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। देखना होगा कि, आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

Recommended Video

    Shubman Gill ने Sara Ali Khan के साथ Relation को लेकर सारा सच बताया | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+