कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का नया ऑफिस, एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान से जुड़ा है कनेक्शन
Kartik Aaryan New Office: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय अपनी आने वाली कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। वहीं कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले मुंबई के एक पॉश इलाके में अपना नया घर भी खरीदा है जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने आलीशान घर और शानदार गाड़ियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है। फिलहाल उन्होंने मुंबई में करोड़ों की कीमत वाला नया ऑफिस स्पेस खरीदा है।
कार्तिक आर्यन ने खरीदा नया ऑफिस स्पेस
खबर है कि कार्तिक आर्यन ने मुंबई में नया आलीशान घर खरीदने के बाद अब करोड़ों की कीमत वाला नया ऑफिस स्पेस खरीदा है। फ्लोरटैप डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन ने मुंबई में एक और नई प्रॉपर्टी खरीदी है। एक्टर ने मुंबई के वीरा देसाई रोड पर सिग्नेचर बिल्डिंग में एक नया और आलीशान ऑफिस स्पेस खरीदा है। कार्तिक का ऑफिस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर है और उन्होंने इसके लिए 10 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। उन्होंने 47.55 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क भी दिया है।

सारा अली खान के पास में कार्तिक आर्यन का नया ऑफिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन का नया ऑफिस उसी मंजिल पर है जहां उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान का ऑफिस स्पेस भी है। आपको बता दें कि हाल ही में जुलाई 2023 में, सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ मिलकर ये ऑफिस खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सारा अली खान के इस खास ऑफिस की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है और उन्होंने इसके लिए 41.01 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क चुकाया था।
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिलेशनशिप
जानकारी के अनुसार सरा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिलेशनशिप काफी समय पहले ही टूट चुका है। लेकिन दोनों अभी भी एक-दूसरे से बात करते नजर आते हैं। हाल ही में दोनों सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में मिले थे और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था। आपको बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने एक-दूसरे को फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications