Kartik Aaryan Movie: 'सत्यप्रेम की कथा' के बाद कार्तिक आर्यन ने किया अगली फिल्म का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

Kartik Aaryan Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे अपनी सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। वह हर साल अपने फैंस के लिए एक सुपरहिट फिल्म जरूर लेकर आते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। अब इस बीच एक्टर ने अपनी अगली फिल्म चंदू चैंपियन की अनाउंसमेंट कर दी है।

कार्तिक आर्यन ने की अगली फिल्म की घोषणा
साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर कबीर खान ने फिल्म 83 के बाद एक बार फिर साथ में हाथ मिलाया है। 14 जून 2024 यानी अगले साल कार्तिक आर्यन इस फिल्म में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। एक्टर ने कुछ ही देर पहले फिल्म का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। ये पहली बार होगा जब फिल्म के साथ-साथ फैंस कार्तिक आर्यन को रियल किरदार निभाते हुए देखेंगे।

Kartik Aaryan

सच्ची घटना पर है आधारित
फिल्म की कहानी एक खिलाड़ी की रियल लाइफ पर बेस्ड है। जो कि अपनी जिंदगी में कभी हार नहीं मानता। अब जब से कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म का ऐलान किया है हर तरफ उनकी फिल्म को लेकर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और आने छह महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। अब देखना होगा कि कार्तिक की भूल भुलैया 2 के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहेगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+