Bhool Bhulaiyaa 2 : धमाल मचा रही कार्तिक-कियारा की फिल्म, दूसरे दिन की तूफानी कमाई

‘भूल भुलैया 2’ ने आज यानी दूसरे दिन भी अपना जलवा बकररार रखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ‘भूल भुलैया 2’ के कारोबार में 28 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मुंबई, 22 मई : अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बीते 20 मई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में तगड़ी ओपनिंग करते हुए धमाल मचा दिया है। रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म धमाकेदार बिजनेस कर रही है। वहीं फिल्म ने आज यानी दूसरे दिन भी अपना जलवा बकररार रखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 'भूल भुलैया 2' के कारोबार में 28 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में यह फिल्म कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दोनों के करियर के लिए ही सुपरहिट साबित हुई है।

फिल्म ने की शानदारी कमाई

फिल्म ने की शानदारी कमाई

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को पूरे देश में 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर करीब 11 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, लेकिन फिल्म ने उम्मीदों से कई ज्यादा पहले दिन ही 16.50 करोड़ की कमाई की। पहले दिन फिल्म की नेट कमाई तकरीबन 14.11 करोड़ रही।

‘बच्चन पांडे' का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बच्चन पांडे' का तोड़ा रिकॉर्ड

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। माना जा रहा थि कि अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग है। ऐसे में कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई कर इस फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ डाले। वहीं दूसरे दिन की बात की जाए, तो फिल्म ने 21.10 करोड़ का अभी तक का कुल बिजनेस किया है। वहीं यह फिल्म अब कार्तिक आर्यन की अब तक पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

‘लव आज कल' से ली थी बड़ी ओपनिंग

‘लव आज कल' से ली थी बड़ी ओपनिंग

कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'लव आज कल' से अपने करियर में सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री सारा अली खान अहम किरदार में थीं। 'लव आज कल 2' सिनेमाघरों में 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन 12 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि उसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.99 करोड़ रुपये कमाकर फ्लॉप हो गई थी।

ये भी पढ़ें : OTT और सिनेमाघरों में देखें यह फिल्में, WEEKEND पर होगा भरपूर मनोरंजन

इन फिल्मों में मचाया धमाल

इन फिल्मों में मचाया धमाल

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' अब तक की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कार्तिक की पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' थी, जिसमें उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसमें कार्तिक के डायलॉग्स ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसके बाद 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'प्यार का पंचनामा 2', 'लुका छिप्पी', 'पति पत्नी और वो', 'लव आज कल' और अब 'भूल भुलैया 2' फिल्में कार्तिक के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+