OTT और सिनेमाघरों में देखें यह फिल्में, WEEKEND पर होगा भरपूर मनोरंजन

बीते दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं। ऐसे में हम आपके लिए हाल ही में रिलीज हुई मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी पसंद की फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं।

मुंबई, 21 मई : वीकेंड पर अक्सर लोगों को नई मूवीज और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए काफी कुछ मौजूद रहता है। इसके साथ ही थियेटर की बात करें, तो इस बार काफी फिल्में रिलीज हुई हैं। कई लोग वीकेंड पर इन फिल्मों को देखने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अपने वीकेंड को अच्छे से बिताने के लिए मूवी चुनना अपने आप में एक टास्क है क्योंकि बीते दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं। ऐसे में अगर आपके मन में भी यही कन्फ्यूजन है कि कौनसी फिल्म देखी जाए तो हम आपके लिए हाल ही में रिलीज हुई मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी पसंद की फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं।

भूल भुलैया 2

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2, 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देशभर में तकरीबन 3200 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। फिल्म में हंसी और हॉरर का काफी बढ़िया डोज है। ऐसे में फिल्म देखने के बाद दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। इस फिल्म में राजपाल यादव और तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

RRR

RRR

एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। ऐसे में अगर आपने इस फिल्म को थिएटर में देखने का मौका गंवाया है तो निराश मत होइये। यह फिल्म अब ओटीटी पर आ गई है और आप आराम से इसे घर बैठे देख सकते हैं। फिलहाल आप इसे जी5 पर तमिल, तेलुगू मलयालम और कन्नड़ भाषा में अंग्रेजी के सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं। वहीं अगर आप इसे हिंदी में देखना चाहते हैं तो आपको 2 जून तक का वेट करना पड़ेगा।

जर्सी

जर्सी

पिछले लंबे समय से डिले होती रही ही शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी फाइनली सिनेमा घरों में आ गई। यह फिल्म एक तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। बताते चलें कि ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्नागुरी ने ही शाहिद की यह फिल्म भी डायरेक्ट की है। फिल्म में शाहिद ने अर्जुन तलवार नाम के क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, अब आप इस फिल्म को नेट्फ्लिक्स पर देख सकते हैं।

धाकड़

धाकड़

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कंगना रनौत एक स्पाई एजेंट अग्नि का किरदार निभाती हुईं नजर आ रहीं है, जो ह्यूमन ट्राफिकिंग करने वाले रुद्रावीर के लिए खतरनाक मिशन को अंजाम देती है। कंगना के अलावा इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका निभा रहीं हैं।

पंचायत 2

पंचायत 2

पंचायत का पहला सीजन तो आपको जरूर पसंद आया होगा। ऐसे में आपके लिए इसका दूसरा सीजन तो अवेटेड रहा ही होगा। अमेजन प्राइम की इस वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में पहले जैसे इमोशन हैं। लॉकडाउन के दौरान आई पंचायत सीरीज ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इस सुपरहिट वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी आ चुका है, जिसमें इमोशन और एंटरटेनमेंट का फुल डोज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+