सरेआम फूट-फूटकर रोने लगीं करिश्मा कपूर, इस खास शख्स को याद कर एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत

Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर सरेआम फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। लोग वीडियो को देखने के बाद उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी ऐसी हालत क्यों है। उन्हें क्या हो गया है। आपको बता दें कि सोनी टीवी का सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' घर घर में काफी पॉपुलर है। इस शो में इस बार एक से बढ़कर एक सिंगर ने हिस्सा लिया है। हर हफ्ते शो में कोई न कोई गेस्ट शिरकत करता है। इस बार शो में 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने धूम मचाया। इस एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें करिश्मा कपूर शो के बीच में रोती हुईं दिखाई दे रही हैं।

इंडियन आइडल में पहुंचीं करिश्मा कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में करिश्मा कपूर को शो की कंटेस्टेंट महिमा भट्टाचार्जी की परफोर्मेंस पर इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। इस परफॉर्मेंस को सुनने करिश्मा को अपने एक खास शख्स की याद आ जाती है जिसके बाद वह कैमरे पर ही फूट फूटकर रोने लगती हैं। दरअसल कंटेस्टेंट महिमा ने करिश्मा कपूर के दादा और लिजेंड्री एक्टर राज कपूर के जोकर का लुक ले रखा था।

Karisma Kapoor

दादा राज कपूर को याद कर रोने लगीं करिश्मा कपूर
वीडियो में देखा जा सकता है कि दादा राज कपूर की फिल्म 'जोकर' के गाने 'जीना यहां मरना यहां' को सुनते ही करिश्मा कपूर की आंखों से आंसू गिरने लगे थे। शो की कंटेस्टेंट महिमा ने जैसे ही इस शानदार गाने पर परफॉर्मेंस देनी शुरू की, वैसे ही करिश्मा कपूर भी भावुक हो गईं।

करिश्मा ने कहा- दादा की वजह से ही है सबकुछ
दादा के गाने को सुन करिश्मा कपूर अपने आंसू रोक नहीं पाईं और फूट फूट कर रोने लगीं। वीडियो में करिश्मा कह रही हैं- आज हम जहां भी हैं वो सिर्फ उनकी वजह से ही हैं। इस गाने को सुनकर करिश्मा कपूर के साथ साथ शो की जज श्रेया घोषाल भी इमोशनल हो जाती हैं।

करिश्मा कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
करिश्मा कपूर काफी लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार वेब सीरिज 'मेंटलहुड' में देखा गया था। वहीं अब करिश्मा कपूर होमी अदजानिया की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी दिखाई देंगी। इसके अलावा करिश्मा कपूर बॉलीवुड एक्टर अभय देओल की वेब सीरीज 'ब्राउन' में भी काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+