'करिश्मा कपूर जैसी औरत को पैसे चाहिए, उसने मुझे....', पति संजय ने एक्ट्रेस पर लगाए थे ऐसे गंदे आरोप

Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। एक समय ऐसा था जब बड़े पर्दे पर सिर्फ करिश्मा कपूर ही छाई रहती थीं। करिश्मा ने कई बड़े एक्टरों के साथ काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे।

बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी करिश्मा की शादी
करिश्मा कपूर को बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से प्यार हो गया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते 4 महीने में ही ये सगाई टूट गई थी। इसके बाद करिश्मा कपूर ने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी कर ली थी। लेकिन उनकी ये शादी काफी दर्दनाक साबित हुई थी।

Karisma Kapoor and Sunjay Kapur

शादी के 13 साल बाद करिश्मा ने लिया था तलाक
जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर और उनके परिवार से तंग आकर शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटे कियान और बेटी समायरा की अकेले परवरिश कर रही हैं। करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से गुजरी है। उनकी पर्सनल लाइफ ने प्रोफेशनल लाइफ को भी प्रभावित किया है।

करिश्मा ने संजय कपूर पर लगाए थे गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर और उनकी फैमिली पर मेंटल और फिजिकल हैरेसमेंट के आरोप लगाकर कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। हालांकि संजय ने भी कोर्ट में करिश्मा पर कई गंदे आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय के वकील ने कोर्ट में कहा था कि संजय मानते हैं कि करिश्मा ने केवल पैसों के लिए उनसे शादी की थी।

'करिश्मा कपूर एक लालची औरत है'
संजय कपूर ने अपने बयान में कहा था कि उनकी पत्नी करिश्मा कपूर एक लालची औरत हैं। वह पैसे के अलावा और कुछ नहीं समझती हैं। संजय कपूर ने करिश्मा कपूर पर आरोप लगया था कि अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई के दर्द से उबरने के लिए ही एक्ट्रेस ने उनसे शादी की थी।

करिश्मा को सेटलमेंट में मिली थीं कई सारी चीजें
संजय ने कोर्ट में कहा था कि करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों को उनके पिता से दूर रखा था। हालांकि बाद में संजय और करिश्मा ने आपसी सहमति से तलाक लिया था लेकिन इसके बदले करिश्मा को सेटलमेंट में कई सारी चीजें मिली थीं।

करिश्मा कपूर की एलिमनी
संजय कपूर के लिए भी करिश्मा कपूर से तलाक लेना बहुत आसान नहीं था। संजय कपूर आज भी इस टूटे रिश्ते की सजा भुगत रहे हैं। साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। इस दौरान उन्हें संजय ने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा करिश्मा को संजय के पिता का एक घर भी दिया गया था। इतना ही नहीं आज तक हर महीने संजय कपूर करिश्मा कपूर को 10 साल रुपए भत्ता भी देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+