'प्रेग्नेंसी में सास ने पेट में लात मारी, मेरी खूब पिटाई की', Karisma Kapoor का शॉकिंग खुलासा, छलका मेंटल दर्द
Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दिवंगत पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) की संपत्ति को लेकर अब एक बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर अधिकार को लेकर परिवार के अलग-अलग पक्ष आमने-सामने हैं। मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है, जहां इस हाई-प्रोफाइल केस में समन जारी किए गए हैं।
किन पक्षों के बीच है टकराव?
इस विवाद में मुख्य रूप से तीन पक्ष सामने आए हैं-
संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव
करिश्मा कपूर से हुए संजय कपूर के दोनों बच्चे (बेटी समायरा और बेटा कियान)
रानी कपूर ने अदालत में दायर याचिका में कुल 22 लोगों के खिलाफ आरोप लगए हैं।

आरके फैमिली ट्रस्ट पर उठे सवाल
-याचिका में आरोप लगाया गया है कि आरके फैमिली ट्रस्ट के जरिए पारिवारिक संपत्ति को ट्रांसफर किया गया जिसकी जानकारी और सहमति रानी कपूर को नहीं दी गई थी। उनके अनुसार ये ट्रस्ट अवैध है और कानून के खिलाफ बनाकर संपत्ति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गई। रानी कपूर ने अदालत से मांग की है कि इस ट्रस्ट को निरस्त किया जाए और संपत्ति के हस्तांतरण की पूरी प्रक्रिया की जांच हो।
-दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पक्षों को समन जारी किए हैं। अब अदालत में दस्तावेजों, ट्रस्ट की वैधता और संपत्ति के स्वामित्व को लेकर कानूनी जांच होगी।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की दर्दनाक शादी
-इस मामले के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी भी फिर से सुर्खियों में आ गई है। आपको बता दें कि करिश्मा और संजय कपूर की शादी, तलाक और उससे जुड़े आरोप उस दौर में मीडिया की बड़ी खबरें बनी थीं।
-हाल के घटनाक्रमों के बीच एक बार फिर वो पुराने आरोप चर्चा में हैं, जिनमें करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर और सास रानी कपूर पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।
-ये सभी बातें उस समय करिश्मा कपूर द्वारा इंटरव्यू और कानूनी दस्तावेजों में किए गए आरोपों पर आधारित हैं। इन आरोपों पर दूसरी तरफ से अलग-अलग समय पर अपनी सफाई भी दी गई थी।
करिश्मा कपूर का दावा- शादी के बाद बदल गया था माहौल
-करिश्मा कपूर ने अपने तलाक के दौरान दायर शिकायतों और इंटरव्यू में कहा था कि शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन वैसा नहीं रहा था जैसा उन्होंने सोचा था। उनके मुताबिक उन्हें लगातार मानसिक दबाव में रखा जाता था और छोटी-छोटी बातों पर अपमानित किया जाता था।
-करिश्मा कपूर ने दावा किया था कि घर का माहौल उनके लिए असहज और तनावपूर्ण हो गया था, जहां उन्हें सम्मान की बजाय ताने और दबाव झेलना पड़ता था।
'प्रेग्नेंसी के दौरान सास ने पेट पर मारी थी लात'
-करिश्मा कपूर ने ये भी आरोप लगाया था कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब भी उनके साथ कथित तौर पर गंदा बर्ताव किया गया था। उनके अनुसार, उस समय उन्हें भावनात्मक सहारे की जरूरत थी लेकिन इसके उलट उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था।
-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर ने ये तक कहा था कि उस दौर में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ जिसकी वजह से वह बेहद आहत हुई थीं। उनके पेट में बच्चा था और उनकी सास ने उन्हें लात मारी थी।
-एक पुराने इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने एक घटना का जिक्र किया था, जहां उन्होंने दावा किया था कि डिलीवरी के बाद जब वह पहले जैसे कपड़ों में फिट नहीं हो पा रही थीं तो इस बात को लेकर उनका मजाक बनाया गया था और अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। करिश्मा कपूर के मुताबिक इस तरह की बातें उन्हें अंदर तक चोट पहुंचाती थीं और उनका आत्मसम्मान प्रभावित होता था।
दहेज और पैसों को लेकर दबाव के आरोप
करिश्मा कपूर ने ये भी आरोप लगाया था कि उनसे पैसों को लेकर दबाव बनाया जाता था। उन्होंने दावा किया था कि उनसे अधिक आर्थिक अपेक्षाएं रखी जाती थीं जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं।
शोहरत के लिए शादी का दावा
करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि उन्हें महसूस हुआ था कि उनकी स्टारडम और पहचान की वजह से इस रिश्ते में दिलचस्पी दिखाई गई। उनके अनुसार शादी के बाद उन्हें एहसास हुआ कि ये रिश्ता भावनात्मक से ज्यादा सामाजिक छवि से जुड़ा हुआ था।
कानूनी लड़ाई और अलगाव
इन आरोपों के बाद मामला अदालत तक पहुंचा था और आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक की प्रक्रिया के दौरान लगाए गए ये आरोप उस समय भी सुर्खियों में रहे थे और आज भी उनके निजी जीवन की चर्चा का हिस्सा बनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications