पति ने हनीमून पर करिश्मा कपूर के साथ की थी ऐसी हरकत, हुआ महंगा तलाक, हर महीने देते हैं 10 लाख रुपए और......

Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी एक समय पर अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका। सगाई टूटने के बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से धूमधाम से शादी कर ली थी।

दर्दनाक थी करिश्मा कपूर की शादी
90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने शादी तो कर ली थी लेकिन ये शादी ही उनके लिए दर्दनाक बन गई थी। आपको बता दें कि हनीमून पर ही करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर की असलियत पता चल गई थी। इसके बाद करिश्मा के लिए उनकी शादी उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती बन गई।

karisma kapoor

करिश्मा ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। संजय और करिश्मा की शादी 13 साल तक चली। इसके बाद दोनों ने साल 2016 में तलाक लेने का फैसला कर लिया था। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी काफी बुरे नोट पर खराब हुई थी। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

करिश्मा कपूर की एलिमनी
संजय कपूर के लिए भी करिश्मा कपूर से तलाक लेना बहुत आसान नहीं था। संजय कपूर आज भी इस टूटे रिश्ते की सजा भुगत रहे हैं। साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। इस दौरान उन्हें संजय ने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा करिश्मा को संजय के पिता का एक घर भी दिया गया था। इतना ही नहीं आज तक हर महीने संजय कपूर करिश्मा कपूर को 10 साल रुपए भत्ता भी देते हैं।

मूव ऑन कर चुके हैं करिश्मा-संजय
आपको बता दें कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद प्रिया सचदेव से शादी कर ली है। वहीं तलाक के बाद करिश्मा सिंगल ही अपनी लग्जरी लाइफ को मेनटेन कर रही हैं। वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा, की परवरिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+