फिल्मों से दूर रहकर भी करोड़ों की कमाई करती हैं 50 साल की करिश्मा कपूर, कुल संपत्ति जानकर पकड़ लेंगे माथा

Karisma kapoor Birthday: 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी करिश्मा कपूर की चुलबुली एक्टिंग के आज भी लोग दीवाने हैं। जब स्क्रीन पर करिश्मा कपूर अपनी अदाएं दिखाती नजर आती थीं तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। करिशेमा कपूर ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक समय पर वह इस इंडस्ट्री पर राज करती थीं। लोग न सिर्फ उनकी एक्टिंग के दीवाने थे बल्कि उनकी खूबसूरती पर लोग मर मिटते थे।

करिश्मा कपूर ने साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि आजकल करिश्मा कपूर फिल्मों में नजर नहीं आती है लेकिन वह पिछले कुछ समय में कई वेब सीरीज और विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। आज करिश्मा कपूर अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि कैसे फिल्मों से दूर रहकर भी करिश्मा कपूर करोड़ों की कमाई कर लेती हैं। जानते हैं उनकी कुल संपत्ति के बारे में।

karisma kapoor

शादी के 13 साल बाद पति से ले लिया था तलाक
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में मुंबई के बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के 13 साल बाद पति के साथ उनका तलाक हो गया था। उसके बाद से करिश्मा कपूर अपने बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। आपको बता दें कि शादी के बाद करिश्मा कपूर काफी दिनों तक बड़े पर्दे से दूर रही थीं। लेकिन जब टीवी रिएलिटी शो 'नच बलिए' में वह जज बनकर वापस लौटीं तो उनकी इस वापसी की जमकर तारीफ की गई थी।

इंवेस्टमेंट्स से होती है करिश्मा कपूर को करोड़ों की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपए के आसपास है। उन्होंने अपनी काफी संपत्ति स्मार्ट शेयर इन्वेस्टमेंट, शेयर होल्डिंग और प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट कर कमाई है। करिश्मा कपूर फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों लेकिन वह वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। वह एक एड के लिए 1.5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

दिल्ली में है करिश्मा कपूर का रेस्तरां
वहीं करिश्मा कपूर के दिल्ली में कई रेस्तरां (फैट कपूर बर्गर चेन) चलते हैं। करिश्मा कपूर के पास एक फुटबॉल टीम- मुंबई एंजल्स भी है। करिश्मा ने अपने ही ब्रांड की एक वोडका (प्योर वंडरकपूर- इंडिया) को भी लॉन्च किया है और उनकी एक फैशन लाइन भी है जिसका नाम 'करिश्मा कपूर सिडक्शन' है। इन सभी चीजों से करिश्मा कपूर को करोड़ों की कमाई होती है।

मुंबई के खार इलाके में आलीशान अपार्टमेंट
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्र और फिल्म मेकर राज कपूर की पोती हैं और एक्ट्रेस बबिता कपूर और एक्टर रणधीर कपूर की बड़ी बेटी हैं। करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और आज भी, जब वह बड़े पर्दे से दूर हैं, उन्होंने अपना क्लास मेन्टेन कर रखा है। पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद से करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ मुंबई के खार इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं।

करिश्मा कपूर का कार कलेक्शन
करिश्मा कपूर को एंटीक चीजों का काफी शौक है। उनके घर में महंगी पेंटिंग्स का कलेक्शन देखा जा सकता है। करिश्मा कपूर के इस लग्जीरियस अपार्टमेंट की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। करिश्मा कपूर को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंज ‌एस क्लास, लेक्सस एलएक्स 470, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी Q7 जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+