'लो हो गई बेइज्जती', Karishma Kapoor के बेटे ने साथ में पोज देने से किया इंकार, रवैया देख भड़के फैंस
करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईँ। इस दौरान बेटे ने मां के साथ फोटो क्लिक करवाने से इंकार कर दिया।
Karishma Kapoor Son Refuse To Pose: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अक्सर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं। हाल ही में वह अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
करिश्मा के बेटे ने फोटो क्लिक करवाने से किया इंकार
करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर भले ही लाइमलाइट में नहीं रहते लेकिन उनका एक वीडियो चर्चा में आ गया। दरअसल, कियान और करिश्मा कपूर को साथ में शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने फोटो क्लिक करवाने के लिए कहा तो कियान से साफ मना कर दिया।

वीडियो देख भड़के फैंस
वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर और कियान अलग-अलग चल रहे हैं। जैसे ही कियान अपनी मां के पास पहुंचते हैं तो पैपराजी उन्हें फोटो क्लिक करने के लिए कहते हैं। हालांकि कियान इस दौरान पोज देने से बचते हुए नजर आए। इसके बाद करिश्मा ने पैप्स को अकेले पोज दिया साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ भी पिक्चर्स क्लिक करवाईं। हालांकि अपनी मां करिश्मा के प्रति कियान का व्यवहार देख फैंस को गुस्सा आ गया।
सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
कियान के इस बर्ताव के कारण उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उनका बेटा कॉन्फिडेंट नहीं दिख रहा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेटा इतने गुस्से में क्यों है'? एक ने लिखा, 'उनका बेटा ऐसे बर्ताव क्यों कर रहा है।' एक यूजर ने तो लिखा, 'बेइज्जती करवा रहा है अपनी मां की'। फिलहाल करिश्मा और उनके बेटे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications