बेहद खुश थीं एक्ट्रेस फिर अचानक... वायरल हो रहा करिश्मा कपूर की शादी का VIDEO, मलाइका अरोड़ा को देख चौंके लोग

Karishma Kapoor Wedding Video: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी वेब सीरीज मर्डर मुबारक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस की शादी का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सभी एक्टर एक्ट्रेस नजर आ रहे हैं।

करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। एक्ट्रेस ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। मगर फिर साल 2016 में करिश्मा का संजय से तलाक भी हो गया। करिश्मा के दो बच्चे हैं बेटी समायरा और बेटा कियान।

karishma kapoor marriage old video

तलाक की अर्जी देते हुए दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए। करिश्मा ने तो ये तक कह दिया कि शादी में परेशानियां हनीमून के दौरान से ही आने लगी थीं। एक्ट्रेस का दावा था कि पति ने हनीमून पर दोस्त के साथ सोने के लिए मजबूर किया और फिर सबसे सामने बोली लगाकर उनका अपमान भी किया।

अब करिश्मा और संजय की शादी का एक क्लिप फैनपेज ने शेयर किया है, जिसमें गोविंदा, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे मजाक मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शादी में श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी संग पहुंची थीं। इस वीडियो ने सबकी यादें एकदम ताजा कर दी हैं।

बताते चलें कि 28 दिसंबर साल 2003 में करिश्मा कपूर ने शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी के क्लिप में देखा जा सकता है कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी हैं। वहीं नन्ही जाह्नवी भी इस वीडियो में दिख रही हैं। एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी लगी हुई है। तब्बू ने भी व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है।

इस शादी में मलाइका और अरबाज खान भी नजर आ रहे हैं। आज अपनी फिटनेस को तर्ज पर रखने वाली मलाइका अरोड़ा तब बेहद अलग दिखती थीं। इस वीडियो में मलाइका को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं और यही सोच रहे हैं कि आखिर फिटनेस फ्रीक मलाइका इतनी कैसे बदल गईं। मलाइका क्लिप में अरबाज संग नजर आ रही हैं।

कई लोगों ने मलाइका अरोड़ा की तुलना कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह से की। लोगों ने कहा कि मलाइका हूबहू कश्मीरा जैसी ही दिख रही हैं।

यहां देखें वीडियो...

करिश्मा कपूर की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की मूवी मर्डर मुबारक में नजर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+