क्या अभिषेक की वजह से करिश्मा कपूर ने की जल्दबाजी में शादी? फिर एक्ट्रेस ने झेला तलाक का दर्द
Karishma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में लगभग हर बड़े एक्टर के साथ काम किया है। लेकिन करियर में उन्हें जितनी ज्यादा सफलता मिली उतनी ही उनकी निजी जिंदगी असफल साबित हुई।
करिश्मा कपूर का नाम वैसे तो कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया है। लेकिन सबसे ज्यादा वह अभिषेक बच्चन संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया है' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और फिर एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, इस रिश्ते से करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के परिवार वाले खुश थे। वहीं अमिताभ बच्चन को भी करिश्मा कपूर पसंद थीं इसके बाद दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन शादी होने से पहले ही साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूट गई थी। कहा जाता है कि जया बच्चन को ये रिश्ता मंजूर नहीं था इसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई।
अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर डिप्रेशन में चली गई थीं और फिर साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्मों से किनारा कर लिया था। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने जल्दबाजी में शादी की थी। लेकिन ये शादी उनकी जिंदगी का सबसे गलत निर्णय था।
करिश्मा कपूर संजय कपूर से शादी करने के बाद घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, संजय उनके साथ मारपीट करते थे इतना ही नहीं हनीमून पर संजय ने अपने दोस्तों को भी उसी जगह बुलाया था और दोस्तों से उनकी बोली लगवाई थी। इसके बाद करिश्मा कपूर ने उन्हें तलाक देने का फैसला किया और साल 2016 में संजय कपूर से करिश्मा अलग हो गईं। फिलहाल वह मुंबई में अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। वहीं संजय अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए और उन्होंने दूसरी शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications