Karishma Kapoor के दुश्मनों की लिस्ट है लंबी, इस एक्ट्रेस से भी सेट पर किया था सबके सामने झगड़ा

Karishma Kapoor Cat Fight With Divya Bharti: करिश्मा कपूर एक दौर में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में थीं। उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहती थीं। फिल्मों से दूर होने के बाद भी करिश्मा कभी लाइमलाइट से दूर नहीं रहीं। उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उन्हें उनके अंतिम संस्कार में शामिल होते देखा गया था। हालांकि, जब करिश्मा अपने स्टारडम के पीक पर थीं, तो उनका कई स्टार्स के साथ झगड़ा हुआ था।

इसमें 90 के दौर की टॉप एक्ट्रेस में शुमार दिव्या भारती भी शामिल हैं। कहा जाता है कि करिश्मा एक फिल्म के सेट पर ही दिव्या भारती पर चिल्लाने लगी थीं। दोनों के बीच का यह झगड़ा उस दौर में खूब चर्चित रहा था।

Karishma Kapoor

Karishma Kapoor का क्यों हुआ था दिव्या भारती से झगड़ा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो करिश्मा कपूर 90 के शुरुआती दशक में फिल्मों में बड़ी स्टार बनने की कोशिश कर रही थीं। उनकी कुछ फिल्म हिट भी हुई थी, लेकिन तब तक उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस का दर्जा नहीं मिला था। इसी दौरान एक फिल्मी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में दिव्या भारती ने करिश्मा की बुराई की थी। उन्होंने कहा था कि वह ओवरएक्टिंग करती हैं और उनका स्टारडम जबरदस्ती का बनाया हुआ है। कहते हैं इस बात से करिश्मा काफी नाराज हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala, संजय कपूर और मधुबाला तक, ये 13 हस्तियां 'खामोश'! सभी की मौत की एक ही वजह?

Karishma Kapoor ने सेट पर ही दिव्या भारती को खूब सुनाया

कहते हैं कि करिश्मा इस बात से इतनी नाराज हो गई थीं कि अंदाज अपना अपना के ट्रायल सेट पर उन्हें दिव्या भारती भी नजर आईं। उन्होंने उन्हें जमकर सुनाया और कहा कि उनकी बातों से वह बहुत आहत हुई हैं। हालांकि, दिव्या भारती ने करिश्मा से कहा कि उनकी टिप्पणी मजाक में की गई थी और वह उन्हें पसंद करती हैं। मीडिया ने बात को गलत ढंग से पेश किया।

इसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई, लेकिन यह दोस्ती ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती का निधन हो गया और इसके साथ ही यह कहानी हमेशा के लिए बंद हो गई। दिव्या भारती का निधन ऐसे वक्त में हुआ था, जब वह अपने करियर की पीक पर थीं।

यह भी पढ़ें: संजय कपूर ही नहीं यह सुपरस्टार भी Karishma Kapoor को कह चुकी हैं 'गोल्ड डिगर', जानें क्या था वह झगड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+