Karishma Kapoor Birthday: तो इस वजह से बच्चन खानदान की बहू नहीं बन पाईं करिश्मा, पति ने ही किया सौदा

करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें, तो उनके अफेयर्स के किस्से भी कम नहीं रहे। अजय देवगन से लेकर अभिषेक बच्चन के साथ उनका नाम जुड़ा।

मुंबई, 25 जून: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं हैं। 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं करिश्मा ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्मी दुनिया में खुद पहचान बनाई है। लंबे समय तक वे फिल्मी दुनिया से दूर रहीं हैं और बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं। बात अगर करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ की करें, तो उनके अफेयर्स के किस्से भी कम नहीं रहे। अजय देवगन से लेकर अभिषेक बच्चन के साथ उनका नाम जुड़ा। इतना ही नहीं, अभिषेक बच्चन के साथ सगाई होने के बाद करिश्मा का रिश्ता तक टूट गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन से शादी कर ली लेकिन शादी के बाद करिश्मा की जिंदगी नर्क बन गई।

अजय देवगन संग बढ़ी नजदीकियां

अजय देवगन संग बढ़ी नजदीकियां

महज 16 साल की छोटी सी उम्र में ही करिश्मा कपूर ने फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'प्रेम कैदी' से की थी। हालांकि, ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन करिश्मा की अदाकारी से उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए। फिल्मों में साथ काम करते-करते करिश्मा अजय देवगन के नजदीक आ गईं। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका।

ऐसे हुई अभिषेक की एंट्री

ऐसे हुई अभिषेक की एंट्री

अजय देवगन के बाद करिश्मा कपूर की लाइफ में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई। दोनों की पहली मुलाकात श्वेता बच्चन की शादी के दौरान हुई। श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा के साथ हुई। इस शादी के दौरान करिश्मा-अभिषेक में दोनों में दोस्ती हुई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

करिश्मा की मां को नहीं पसंद था रिश्ता

करिश्मा की मां को नहीं पसंद था रिश्ता

तकरीबन 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई की थी। हालांकि करिश्मा की मां बबिता को इस रिश्ते से परेशानी थी। इसकी बड़ी वजह उस वक्त करिश्मा का सुपरस्टार होना और अभिषेक की फिल्मों का फ्लॉप होना था। इसके साथ ही उसक वक्त बच्चन परिवार की फाइनेंशियल कंडीशन भी बहुत अच्छी नहीं थी।

नर्क बनी करिश्मा की जिंदगी

नर्क बनी करिश्मा की जिंदगी

करिश्मा की मां को ये रिश्ता नापसंद था, जिस वजह से दोनों साथ नहीं रह सके और करिश्मा-अभिषेक की सगाई टूट गई। इसके बाद करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि, इस शादी ने करिश्मा के जीवन को नर्क बना दिया। पति के साथ-साथ देवर और सास ने भी एक्ट्रेस का जीना मुश्किल कर दिया। काफी समय तक सहने के बाद आखिरकार उन्होंने पति से तलाक ले लिया।

पति ने किया उनका सौदा

पति ने किया उनका सौदा

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि जब वे संजय कपूर के साथ हनीमून पर गई, तो उनके पति ने ही उनका सौदा अपने दोस्तों के साथ कर दिया। उनके साथ सोने के लिए मजबूर कर दिया था। इतना ही नहीं, कभी-कभी संजय उनके साथ मारपीट भी करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+