Kareena Kapoor ने सौतेले बेटे Ibrahim Ali Khan पर बरसाया प्यार, खास अंदाज में किया बर्थ-डे विश
Kareena Kapoor wish Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने मंगलवार (05 मार्च) को अपना 23वां बर्थ डे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर इब्राहिम अली खान की सौतेली मां और सेफ की दूसरी वाइफ करीना ने भी उनपर जमकर प्यार लुटाया।
करीना कपूर खान ने इब्राहिम अली खान की एक अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए बहुत ही प्यार मैसेज के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चों इब्राहिम और सारा के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। कई मौकों पर करीना को दोनों बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा करीना अक्सर अपनी फैमिली फोटोज भी पोस्ट करती हैं, जिसमें सारा और इब्राहिम भी नजर आते हैं।
बेबो भले ही इब्राहिम की सगी मां ना हो लेकिन, वह सैफ और अमृता सिंह के बच्चों के साथ अच्छा रिलेशन रखती हैं। ऐसे में सैफ के बड़े बेटे के जन्मदिन के खास मौके पर करीना ने बहुत ही क्यूट से मैसेज के साथ बर्थ डे विश किया।
शेयर की अनसीन पिक्चर
करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इब्राहिम की एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग इग्गी। आपके लिए ये साल बहुत शानदार रहे।" फोटो में इब्राहिम के साथ करीना के छोटे बेटे जेह भी नजर आ रहे हैं। जो अपने बड़े भाई को कुछ खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं वर्कफ्रंट पर बात करें तो इब्राहिम ने हाल ही में करण जौहर को उनके रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्ट की, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मेन लीड में थे।
'सरजमीन' से एक्टिंग डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सरजमीन' से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में दिखाई देंगे। दूसरी तरफ करीना की बात करें तो बेबो 'क्रू' में नजर आएंगी। इसी के साथ वो डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications