'करीना कपूर के बेटे तैमूर को तो विलेन तक', Taimur को लेकर ये क्या बोल गए कुमार विश्वास? मचा हंगामा
Kareena Kapoor Son Taimur: कवि कुमार विश्वास एक बार फिर से अपने बयान के चलते सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर के नाम पर तंज कसा है।
तैमूर के नाम को लेकर उठा सवाल
कवि कुमार विश्वास अक्सर अपने बयानबाजी के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस बार उन्होंने ऐतिहासिक हस्तियों और उनके कार्यों का हवाला देते हुए तैमूर के नाम को लेकर सवाल उठाया है। इससे पहले कवि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर भी अपने तीखे शब्दों से कटाक्ष कर चुके हैं।

तैमूर के बारे में कुमार विश्वास ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कवि कुमार विश्वास मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी त्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर के नाम के चयन पर अपना असंतोष व्यक्त किया।
'बच्चों का नाम रखते वक्त ज्यादा सावधान रहें'
कुमार विश्वास ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मशहूर हस्तियों को अपने बच्चों का नाम रखते वक्त ज्यादा सावधान रहना चाहिए। कुमार विश्वास ने कहा- तैमूर नाम सही नहीं है। ऐसे में हम उसे हीरो तो क्या इंडस्ट्री का विलेन तक नहीं बनने देंगे। कुमार विश्वास के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। हालांकि इस मामले में अभी तक करीना या फिर सैफ अली खान ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है।
'सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम पर असहमति'
कवि कुमार विश्वास ने सुझाव देते हुए कहा- करीना कपूर खान और सैफ अली खान, दोनों किसी ऐतिहासिक आक्रमणकारी पर अपने बच्चों का नाम रखने की बजाए कई दूसरे विकल्पों को चुन सकते थे। उन्होंने सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम के चयन पर असहमति जताते हुए अप्रत्यक्ष रूप से नकारात्मक अर्थ वाले ऐतिहासिक हस्तियों का हवाला दिया।
सोनाक्षी सिन्हा पर भी बोला था हमला
जानकारी के अनुसार इससे पहले कुमार विश्वास ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर भी अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने उस वक्त अपनी बेटी का बचाव करते हुए ऐसी टिप्पणियों पर असहमति जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications