सैफ-करीना का रिलेशनशिप पता चलने पर करिश्मा कपूर को लगा झटका, बोलीं- 'मेरे लिए शॉकिंग था'
Kareena Kapoor: बॉलीवुड की सबसे सफल बहनें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान का नाम लिया जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्मों से एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में करिश्मा और करीना नेटफ्लिक्स के "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की।
शो के दौरान करीना ने सैफ अली खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब इसके बारे में उन्होंने अपनी बहन करिश्मा को बताया था तो यह सुनकर वह एकदम चौंक गई थीं। क्योंकि वह और सैफ पहले से एक दूसरे को जानते थे और करीबी दोस्त भी रहे।

करिश्मा कपूर ने कहा, "करीना ने मुझसे कहा कि मुझे कहीं बैठना है इससे पहले कि वह मुझे यह बताएं। मुझे समझ नहीं आया, लेकिन मैंने लंदन की शॉप में एक सोफे पर बैठ गई। उसने कहा, 'मैं सैफ से प्यार कर रही हूं। हम साथ में हैं, डेट कर रहे हैं। करिश्मा ने कहा कि, 'ये सुनकर मैं सोफे को पकड़ने लगी।"
करिश्मा ने आगे कहा, "इस सब को समझने में मुझे एक सेकंड लग गया। सैफ तो मेरा दोस्त और हमने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है।" करिश्मा ने भी बताया कि अब सैफ से उनकी बॉन्डिंग और ज्यादा अच्छी हो गई है। फिर कपिल ने करीना से पूछा कि क्या पहले सैफ ने उसे प्यार का इजहार किया या उसने पहले कदम बढ़ाया। करीना ने चुटकी लेते हुए कहा, "मेरे बारे में जानते हुए, मैं ही पहले इजहार करती। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण था कि मैं उसे सीधे बताऊं कि हमारे बारे में क्या महसूस करती हूं।"
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने "द बकिंघम मर्डर्स" में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब जल्द ही वह रोहित शेट्टी की "सिंघम रिटर्न्स" में नजर आएंगी। जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी लीड रोल में दिखेंगे। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Karisma Kapoor: आखिर क्यों झाड़ी के पीछे कपड़े बदलती थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस ने 'उन दिनों' को किया याद












Click it and Unblock the Notifications