'अगर तुमने उससे शादी की तो...' सैफ अली खान से शादी करने के लिए करीना कपूर को मिली थी सलाह, जानें क्यों?
Saif Ali Khan Kareena Kapoor: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूप टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। वह लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इसके अलावा करीना कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस वक्त बेबो को सैफ से शादी ना करने के लिए कई लोगों ने सलाह दी थी।
करीना कपूर और सैफ अली खान इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो चुके हैं और आज भी कपल अच्छी बॉन्डिंग शेयर करता है। लेकिन जब एक्ट्रेस ने सैफ अली खान से शादी करने का फैसला तो उन्हें कई लोगों ने कहा था कि एक्टर से शादी ना करें। इसका खुलासा खुद करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा था कि, 'उस वक्त कई लोगों ने कहा था कि शादी मत करो। लोगों की राय थी कि शादी करके सब कुछ खत्म हो जाएगा। लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी और शादी कर ली। लोगों ने ये तक कहा था कि अगर मैं सैफ से शादी कर लूंगी तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा।'
करीना कपूर ने आगे कहा कि, 'मेरा मानना है कि कोई भी चीज तब करो जब आपका उसे करने का खुद का मन हो। मैंने ठान लिया था कि कुछ भी हो, मैं देख लूंगी। भले काम ना मिले लेकिन मैं शादी करना चाहती थी और मैंने ऐसा ही किया। मैंने उनकी बात नहीं सुनी और सिर्फ इतना कहा कि देखते हैं क्या होता है।'
करीना कपूर ने इसके अपनी जिद में अड़ी रहीं और उन्होंने सबके खिलाफ जाकर सैफ अली खान से शादी कर ली। अब दोनों शादी के 12 साल बाद भी अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और दोनों के दो बेटे भी हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है। करीना आए दिन सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म द क्रू में नजर आई थीं। जो कि 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications