नाम पर मचे बवाल के बीच अब 'तैमूर' और 'जहांगीर' को लेकर सामने आई करीना के दिल की असली ख्वाहिश

नई दिल्ली, 15 अगस्त: करीना कपूर खान के दोनों बेटे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान रखा है, जिसका जन्म इस साल फरवरी में हुआ था। शुरू में तो करीना उसे मीडिया से बचाकर रखती थीं लेकिन अब उसकी फोटो वो शेयर करती रहती हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में शुरू से ही ये होता आया है कि स्टार के बच्चे एक्टिंग ही करेंगे, लेकिन करीना का इरादा ऐसा नहीं है। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दोनों बच्चों के भविष्य के बारे में खुलकर बात की।

तैमूर ज्यादा एक्टिव

तैमूर ज्यादा एक्टिव

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा कि जहांगीर अभी सिर्फ 6 महीने का है और बिल्कुल मेरे जैसा दिखता है, जबकि तैमूर अपने पापा सैफ अली खान पर गया है। करीना के मुताबिक जब तैमूर पैदा हुआ, तो पहले 6 महीने में उसको बहुत सारे नए चेहरे पसंद नहीं थे, लेकिन जहांगीर सहज लगता है। तैमूर को अभी आउटगोइंग पसंद है, क्योंकि वो तेजतर्रार है, लेकिन देखते हैं कि दोनों आगे चलकर कैसे निकलते हैं।

क्या बनेंगे बच्चे?

क्या बनेंगे बच्चे?

'करीना कपूर किस तरह की मां बनेंगी', इस सवाल पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे दोनों बेटे पूरी तरह जेंटलमैन बने। साथ ही वो पढ़े-लिखे और दयालु हों, मुझे लगता है कि मेरा काम अच्छा हो गया है। वहीं दोनों बड़े होकर मां-बाप की तरह एक्टर बनेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरे बेटे मूवी स्टार बने। अगर तैमूर मेरे पास आकर कहता है कि मां मैं कुछ अलग करना चाहता हूं, जैसे की माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई। ये सब उसकी इच्छा से होगा। मैं बतौर मां उसे हर काम के लिए सपोर्ट करूंगी।

मां ने उन्हें सिखाया

मां ने उन्हें सिखाया

करीना ने आगे कहा कि वो एक ओवर-इनवॉल्व्ड मॉम नहीं बनना चाहतीं। वो चाहती हैं कि दोनों बच्चें गिरें और खुद से सब कुछ सीखें। उनकी मां ने उन्हें यही सिखाया है। अपनी मां के बारे में उन्होंने कहा कि मेरी मां ऐसी थी, जो चाहती थीं कि हम लोग अपने हिसाब से सब करें। अगर गलती हो तो उसे ठीक करके उससे सीखें। उसी थ्योरी पर वो अपने दोनों बच्चों को पाल रही हैं।

दोनों के नाम पर मचा बवाल

दोनों के नाम पर मचा बवाल

आपको बता दें कि जब करीना-सैफ ने अपने पहले बच्चे का नाम तैमूर रखा तो बहुत से लोगों ने उसकी आलोचना की थी। इसके बाद जब दूसरे बच्चे का नाम उन्होंने जहांगीर रखा, तो भी वो दोनों काफी ज्यादा ट्रोल हुए। हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं बहुत ही पॉजिटिव इंसान हूं और कोरोना जैसे कठिन समय में मैं लोगों में पॉजिटिविटी फैलाना चाहती हूं। मैं किसी भी तरह के ट्रोल या नेगेटिविटी के बारे में नहीं सोच सकती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+