धर्म की दीवार तोड़कर करीना कपूर ने क्यों की सैफ अली खान से शादी? 12 साल बाद बेबो ने किया खुलासा

Kareena Kapoor Saif Ali Khan Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में शुमार हैं। दोनों की शादी को पूरे 12 साल हो चुके हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने लंबे समय बाद खुलासा किया कि आखिर किस चीज की वजह से वह सैफ अली खान पर फिदा हुई थीं।

रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत के दौरान करीना कपूर ने खुलासा किया कि सैफ अली खान की आखिर कौन सी बात उन्हें पसंद आई थी जिसकी वजह से उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी पहली चीज जो सबसे ज्यादा पसंद आई थी वो थे एक्टर के गुड लुक्स।

Kareena Kapoor

करीना कपूर ने आगे कहा कि, 'जब मैंने सैफ अली खान को पहली बार देखा था तो उनके जैसा गुड लुकिंग और आकर्षित मैंने पहले कभी नहीं देखा था। उनकी आंखें इतनी ज्यादा अच्छी हैं जो किसी महिला को पसंद आए। उनका केयर करने का तरीका भी बहुत जेंटल है, जो कि मुझे काफी ज्यादा पसंद आया था।'

करीना कपूर ने बताया कि वह आज भी तलाश कर रही हैं कि आखिर सैफ कौन है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि उनसे ज्यादा एक्टर को कोई भी अच्छे से नहीं जानता। बता दें कि करीना और सैफ अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी साल 2012 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। बता दें कि, करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। दोनों के दो बेटे है जिनका नाम जेह और तैमूर है। इससे पहले सैफ अली खान की शादी अमृता सिंह से हुई थी। दोनों का तलाक साल 2004 में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+