'मैंने सैफ से उस वक्त शादी की, जब कोई एक्ट्रेस...', आखिर करीना कपूर ने शादी को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में सैफ अली खान संग शादी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, सैफ संग उन्होंने ऐसे समय शादी की, जब बाकी एक्ट्रेसेस करियर की वजह से सिंगल रहना चाहती थीं।

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहले एक्ट्रेसेस अपने करियर में ज्यादा फोकस करती थीं और इसी वजह से वह शादी देर से करती थीं। लेकिन, पिछले कुछ सालों में खासतौर कोरोना महामारी के बाद इसमें बदलाव देखने को मिला। कई फिल्मी हस्तियों ने सही समय पर शादी कर ली। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारों का नाम शामिल है। अब करीना कपूर ने इसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी और बताया कि, उन्होंने सैफ अली खान से उस वक्त शादी की जब सभी एक्ट्रेसेस अपने करियर की वजह से उन्होंने देर से शादी की।

साल 2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी

साल 2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी

बता दें कि, सैफ अली खान और करीना कपूर ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें कुर्बान, टशन, रेस-2 और एजेंट विनोद जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। साथ फिल्मों में काम करने के बाद दोनों के बीच करीबी बढ़ी और दोनों ने साल 2012 में शादी करने का फैसला किया। उस वक्त करीना कपूर का करियर पीक पर था।

शादी के बाद फिल्मों से नहीं लिया ब्रेक

शादी के बाद फिल्मों से नहीं लिया ब्रेक

साल 2012 में सैफ अली खान से शादी करने के बाद करीना कपूर ने फिल्मों से कोई ब्रेक नहीं लिया था। उन्होंने तब कई सुपरहिट फिल्में की और अपने एक्टिंग करियर पर शादी का असर नहीं होने दिया। अब करीना ने सालों बाद इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी और बताया कि उन्होंने सैफ संग उन्होंने ऐसे समय शादी की, जब बाकी एक्ट्रेसेस करियर की वजह से सिंगल रहना चाहती थीं।

'मैंने सैफ से तब शादी की जब कोई एक्ट्रेस...'

'मैंने सैफ से तब शादी की जब कोई एक्ट्रेस...'

करीना कपूर ने इस मामले में ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘बॉलीवुड में अब शादी के साथ काम करना कूल ट्रेंड बन चुका है, लेकिन कुछ साल पहले ये सब नॉर्मल नहीं हुआ करता था। मैं हमेशा से अपने फैसलों से खुश हूं क्योंकि मैंने आजतक अपनी जिंदगी में वहीं किया जो मैं हमेशा से करना चाहती थी। और मैं इसके लिए खुद को भाग्यशाली भी मानती हूं'।

एक्ट्रेस के जल्दी शादी करने पर बोलीं करीना

एक्ट्रेस के जल्दी शादी करने पर बोलीं करीना

करीना कपूर ने आगे कहा, 'जब मैं शादी करना चाहता थी, मैंने किया और ये तब हुआ जब बाकी कोई भी एक्ट्रेस शादी नहीं कर रही थीं। अब, वो दौर आ गया है जब कई एक्ट्रेसेस शादी कर रही हैं! शादी करना और काम करना अचानक कूल हो गया है। पहले शादी और फिर बच्चों की वजह से एक्ट्रेसेस घर बसाने से बचती थीं, फिर अचानक ये भी नॉर्मल हो गया। अब आप एक बच्चा भी कर सकते हैं और साथ ही काम कर सकते हैं।'

करीना कपूर का वर्कफ्रंट

करीना कपूर का वर्कफ्रंट

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछले साल उन्हें आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल निभाते हुए देखा गया। अद्वैत चौहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। फिल्म को फैंस की ओर से मिक्सद रिस्पॉन्स मिला लेकिन इसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Recommended Video

    Bollywood Celebrity की क्यों टूट गई Interfaith Marriage, जानें | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+