तुम लोग मशहूर हो और मैं नहीं तो ....करीना कपूर के बेटे तैमूर ने मां से क्‍यों पूछा ये सवाल

करीना कपूर का बेटा तैमूर पपराज़ी से हुआ परेशान

मुंबई, 02 अगस्‍त: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान बॉलीवुड की वो एक एक्‍ट्रेस है जो हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं उनके दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर भी किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं है। तैमूर पापराज़ी के पसंदीदा सेलिब्रेटी किड है। पापराज़ी की दीवानगी तैमूर के प्रति क्‍यों है ये सभी की समझ से परे है। वहीं तैमूर भी फोटोग्राफी से परेशान हो चुका है। तैमूर की मां करीना कपूर ने अब ये दर्द बयां किया है।

पहली बार करीना कपूर ने जताई नाराजगी

पहली बार करीना कपूर ने जताई नाराजगी

बता दें करीना कपूर खान अक्सर अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाती नजर आती है। ये पहली बार है जब करीना कपूर ने अपने बेटे की एक झलक पाने के लिए मीडिया के दीवाने होने पर नाराजगी जताई है। जेह का चेहरा लंबे समय तक करीना ने मीडिया से छिपाए रखा क्‍योंकि उसके पहले पापराज़ी ने कई मौकों पर बिना सहमति के तैमूर को चुपके से तस्‍वीरें खींच ली थी।

वे मेरे बेटी की तस्वीर क्यों लेना चाहते हैं

वे मेरे बेटी की तस्वीर क्यों लेना चाहते हैं

तैमूर पर लगातार मीडिया के ध्यान से कैसे करीना निपटती है इस बारे में बात करते हए उन्‍होंने कहा इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं।इंडिया टुडे को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा ठीक है हम जो हैं ठीक हैं बस एक तस्वीर ले लो, एक तस्वीर ले लो। बस वहीं खत्‍म करो और एक प्‍वाइंट के बाद मुझे परेशान न करें। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ में नहीं आता कि वे उसकी तस्वीर क्यों लेना चाहते हैं।

मेरा बेटा पूछता है तुम लोग मशहूर हो और मैं नहीं?

मेरा बेटा पूछता है तुम लोग मशहूर हो और मैं नहीं?

करीना ने कहा आज, मेरा बेटा तैमूर भी मुझसे पूछता है, 'वे मेरी तस्वीरें क्यों ले रहे हैं? तुम लोग मशहूर हो और मैं नहीं'। वह यह सब समझता है। उसने मुझसे पूछा 'मैं मशहूर नहीं हूं' और मैंने कहा 'हां, तुम नहीं मशहूर नहीं हो। आपको लंबा रास्ता तय करना है। तुम अभी बच्चे हो।' वह ये जानता है लेकिन और लोगों को यह पता होना चाहिए।

कई बार तैमूर भी फोटो लेने से कर चुके हैं मना

कई बार तैमूर भी फोटो लेने से कर चुके हैं मना

याद रहे कई बार 5 साल के तैमूर भी गुस्‍सातें हुए फोटोग्राफर्स से उनकी तस्वीरें न लेने के लिए कहते हुए भी नजर आ चुके हैं। करीना ने एक बार खुलासा किया था कि उनके पति एक्‍टर सैफ अली खान को भी पापराज़ी इतनी फोटो क्लिक करना पसंद नहीं आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+