'मेरा बेटा भी है फिल्म का हिस्सा...' 'लाल सिंह चड्ढा' में छोटे बेटे को लेकर करीना का खुलासा

मुंबई, अगस्त, 19: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी बुक को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। करीना ने अपनी किताब में दोनों प्रेगनेंसी के बारे में सब कुछ बताया है। वहीं इसके अलावा उन्होंने हाल ही अपने दिल की ख्वाहिश के बारे में भी बताया, जिसके मुताबिक वो अपने बेटे तैमूर और जेह को फिल्म स्टार नहीं बनाना चाहतीं, लेकिन इसी बीच करीना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उनके छोटे नवाब यानी जेह अली खान 'लाल सिंह चड्ढा' के गाने का हिस्सा हैं।

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा बने जेह

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा बने जेह

करीना कपूर दो बेटों की मां हैं। करीना ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे और छोटे बेटे का स्वागत किया था। करीना के छोटे नवाब का निकनेम जेह है और वैसे पूरा नाम जहांगीर अली खान है। इससे पहले साल 2016 में उन्होंने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। हाल ही में करीना ने अपनी प्रेगनेंसी बुक रिलीज की है, जिसमें उन्होंने अपनी दोनों गर्भावस्था के अनुभव को शेयर किया है। वहीं अपने दोनों बेटों को लेकर कहा था कि वह नहीं चाहतीं कि उनके बेटे एक्टिंग करें या इस इंडस्ट्री में जाए, लेकिन हाल में उन्होंने बताया कि उनका बेटा जेह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा हैं।

फिल्म में रोमांटिक सीक्वेंस का हिस्सा बने जहांगीर

फिल्म में रोमांटिक सीक्वेंस का हिस्सा बने जहांगीर

जी हां, आपको यह सुनकर थोड़ा हैरानी हुई होगी, लेकिन करीना के मुताबिक कुछ हफ्तों के लिए दिल्ली में आमिर खान के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान वो प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में थीं। करीना के अनुसार वो रोजाना शूटिंग के लिए रोजाना पटौदी पैलेस से दिल्ली डेढ घंटे का सफर करके आया करती थीं। इस दौरान आमिर खान के साथ एक रोमांटिक सीक्वेंस की शूटिंग भी कंप्लीट की थी। करीना ने बताया कि ऐसे में प्रैक्टिकली देखा जाए अगर तो मेरा बेटा भी फिल्म का हिस्सा बना है।

दिसंबर 2021 में होगी फिल्म रिलीज

दिसंबर 2021 में होगी फिल्म रिलीज

आपको बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर का आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। दरअसल, यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के बाद लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग में काफी देरी हो गई और अब यह फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

सैफ के बर्थडे पर सामने आई जहांगीर की तस्वीर

सैफ के बर्थडे पर सामने आई जहांगीर की तस्वीर

वहीं करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ मालदीव में पति सैफ अली खान का बर्थ डे मनाने के लिए गए हैं। 16 अगस्त को सैफ का बर्थडे था। इस मौके पर करीना ने भी एक फोटो शेयर की, जिसमें सैफ, करीना और उनके छोटे बेटे जहांगीर के साथ सारा अली खान भी नजर आ रही हैं। इस फोटो में चारों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। यह पहली दफा है जब जेह की पूरी फोटो सोशल मीडिया पर इस शेयर की गई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+