करीना कपूर खान का बर्ताव देख बौखलाए लोग, बोले- इतना एटीट्यूड क्यों? वायरल वीडियो में दिखी ऐसी हरकत

Kareena Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है।

करीना कपूर ने मालदीव में परिवार संग किया इन्जॉय
आपको बता दें कि इस बार दिवाली पर करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों, तैमूर और जेह को लेकर मालदीव पहुंची हुई थीं। यहां पर पूरे परिवार ने वेकेशन को जमकर इन्जॉय किया। फिलहाल वह मुंबई वापस लौट आए हैं।

kareena kapoor

एयरपोर्ट से करीना कपूर का वीडियो हुआ वायरल
करीना कपूर को पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर एक लड़की ने करीना से फोटो की रिक्वेस्ट की, पर एक्ट्रेस ने साफ इनकार कर दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई एक्ट्रेस के इस बर्ताव पर उन्हें खरी-खटी सुना रहा है।

करीना कपूर ने महिला फैन के साथ किया बुरा बर्ताव
इस वायरल वीडियो में करीना कपूर अपने छोटे बेटे जेह का हाथ पकड़ी हुई नजर आ रही हैं। वहीं करीना के आगे सैफ अली खान चल रहे हैं और उनके साथ तैमूर अली खान भी मौजूद हैं। करीना अपनी कार की तरफ बढ़ रही होती हैं, तभी एक लड़की उनसे सेल्फी की रिक्वेस्ट करती है। करीना तुरंत उन्हें नहीं कह देती हैं। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो जाती हैं।

करीना कपूर खान की हो रही है जमकर आलोचना
करीना कपूर खान का ये बुरा बर्ताव लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- करीना कपूर खान एक घमंडी औरत हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना एटीट्यूड किस बात का है इनमें। वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग एक्ट्रेस की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

करीना कपूर ने 'सिंघम अगेन' में दिखाया कमाल
करीना कपूर खान को फिलहाल फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जा रहा है। ये फिल्म गत 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर के साथ साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+