Shahid Kapoor को एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर ने किया इग्नोर तो भड़के एक्टर, कहा- 'हम दोनों हमेशा ऐसे...'

Shahid Kapoor Kareena Kapoor: बीते दिनों 'दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस दौरान शाहिद कपूर और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर आपस में टकराए लेकिन दोनों ने एक दूसरे को देखकर भी अनदेखा कर दिया।

शाहिद कपूर और करीना कपूर की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक्ट्रेस रेड कारपेट पर उतरीं थी तो उन्हें देखकर शाहिद ने स्माइल पास की। लेकिन इसके बावजूद करीना ने उन्हें पूरी तरह से इग्नोर किया। एक्ट्रेस ने शाहीद के साथ खड़े शख्स से हाथ मिलाया लेकिन एक्टर की तरफ देखा भी नहीं।

Shahid Kapoor

करीना कपूर के इस व्यवहार के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब करीना कपूर के इग्नोर करने पर शाहीद कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले में अपनी राय रखी और मीडिया को बताया कि आखिर किस वजह से वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर से दूर रहते हैं।

शाहिद कपूर अपने इस पुरानी वीडियो में कहते हैं, 'अगर मैं और करीना साथ में पिक्चर लेते, तो लोग सिर्फ उस पर ही फोकस करते और उसी के बारे में लिखते। चार लोगों के जो फिल्म को प्रमोट करने का उद्देश्य था, उसे पूरी तरह से इग्नोर कर देते। इसके लिए हमने तय किया हम इस तरह से खड़े हो कि ऐसे फोटोग्राफ न आएं जो वो लोग खींचना चाहते हैं। हालांकि इसका मतलब कुछ और ही निकाला गया।'

बता दें कि, शाहिद कपूर और करीना कपूर फिल्म फीदा की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों ने लगभग 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच खटपट होने लगी थी। इसके बाद कपल अलग हो गया था। हालांकि शाहीद से अलग होने के बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली। वहीं शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए। फिलहाल दोनों ही अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+