हिंदू या मुस्लिम नहीं बल्कि इस धर्म को फॉलो करती हैं करीना कपूर, तैमूर की नैनी ने किया खुलासा
Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन उन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर मुस्लिम एक्टर सैफ अली खान से शादी की। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर बेबो कौन सा धर्म मानती हैं। इसका खुलासा एक्ट्रेस के बच्चों की नैनी ललिता डिसिल्वा ने किया है।
बता दें कि, ललिता डिसिल्वा करीना कपूर के दोनों के बेटे तैमूर और जेह की नैनी हैं। वह अक्सर उनके बच्चों के साथ स्पॉट होती रहती हैं। हाल ही में पता चला कि ललिता अनंत अंबानी की भी नर्स रह चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर और उनके परिवार से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।

हिंदी रश संग बातचीत के दौरान ललिता ने करीना कपूर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि, "करीना काफी अच्छे से अपने दोनों बच्चों का ख्याल रखती हैं। वह अपनी मां की तरह अनुशासित हैं। मैंने कभी भी करीना को बचपन में नहीं देखा लेकिन जितना मैं जानती हूं उनकी मां हमेशा से काफी डिसिप्लिन में रही हैं। वह हमेशा उन लोगों का टाइम टेबल बनाती और पढ़ाई का भी खास ध्यान रखती हैं।"
ललिता ने आगे बताया कि करीना कपूर कौन सा धर्म फॉलो करती हैं। उन्होंने कहा कि, 'करीना कपूर हिंदू धर्म नहीं बल्कि अपनी मां की तरह क्रिश्चियैनिटी फॉलो करती हैं। वह मुझसे अपने बच्चों को अक्सर भजन सुनाने को कहती हैं। इतना ही नहीं करीना मुझसे पंजाबी भजन एक ओंकार भी चलाने के लिए कहती हैं। वह ये अच्छे से जानती हैं कि बच्चों के आगे किस तरह पॉजिटिव माहौल रखना जरूरी है।'
लता पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं जब पूरी दुनिया बेबो के पहले जन्मे बेटे तैमूर की दीवानी थी। लता हमेशा तैमूर और जेह अपने बच्चों की तरह प्यार करती हैं। तैमूर के बाद पता चला कि वह अनंत अंबानी की देखभाल करने वाली भी थीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अनंत के साथ उनकी शादी के कई सारी तस्वीरें शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications