कोरोना पॉजिटिव होने के बाद करीना कपूर का फर्स्ट रिएक्शन, कहा- 'आई एम फीलिंग ओके'

मुंबई, दिसंबर 13। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर का फर्स्ट रिएक्शन आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए खुद के संक्रमित होने की पुष्टि की है। करीना कपूर ने कहा है कि वो अब ठीक हैं और उन्होंने खुद को होम आइसोलेट किया हुआ है। करीना ने बताया है कि वो कोरोना पॉजिटिव आई हैं, जिसके बाद से उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। करीना ने बताया है कि अभी उनके परिवार में किसी के अंदर भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं।

बेबो की इंस्टा स्टोरी

बेबो की इंस्टा स्टोरी

करीना ने इंस्टा स्टोरी के जरिए कहा है, "मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद मैंने सभी मेडिकल प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए खुद को सभी से अलग कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करती हूं, जो मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी टेस्ट करा लें। मेरे परिवार में और स्टाफ में सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। अभी किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। शुक्र है, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि जल्द ठीक हो जाऊंगी।"

अमृता अरोड़ा और करीना ने अटैंड की हैं कई पार्टियां

अमृता अरोड़ा और करीना ने अटैंड की हैं कई पार्टियां

आपको बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन दोनों एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले मुंबई में ही पार्टियों में शामिल होते हुए देखा गया था और इन्हें अपने करीबी दोस्तों से मिलते हुए भी देखा गया था। करीना और अमृता के साथ पार्टियों में करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा को भी देखा गया था। ऐसे में अब खतरा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर मंडराने लगा है।

करण जौहर की पार्टी में गई थीं करीना और अमृता

करण जौहर की पार्टी में गई थीं करीना और अमृता

आपको बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने करण जौहर की पार्टी अटैंड की थी। इसमें इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। ये पार्टी करण ने 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने पर रखी थी। करीना और अमृता पर ये आरोप लगे हैं कि इन दोनों ने इस पार्टी में कोविड प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन किया था। फिलहाल उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 'मिस यूनिवर्स 2021' का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू इस फिल्म से करेंगी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+