'नहीं हुई करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी', इस्लाम में कही गई ये बड़ी बात, पैदा हुए 2 बच्चे लेकिन......
Kareena Kapoor and Saif Ali Khan: साल 2012 में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपनी लेडी लव करीना कपूर से शादी कर ली थी। सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन शादी के 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।
सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं करीना कपूर
इसके बाद सैफ अली खान ने साल 2012 में अपने से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटे, तैमूर और जेह हैं। इन दिनों सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना और दोनों बेटों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं सैफ अली खान
आपको बता दें कि सैफ अली खान न सिर्फ मुस्लिम हैं बल्कि नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वहीं करीना कपूर पंजाबी फैमिली से हैं। जानकारी के अनुसार सैफ अली खान ने करीना कपूर से कोर्ट मैरिज की थी। ऐसे में इस्लाम में इनकी शादी मान्य नहीं है।
इस्लाम के अनुसार नहीं हुई सैफ-करीना की शादी
कानून की नजर में करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी हो चुकी है, दोनों पति-पत्नी हैं लेकिन इस्लाम के मुताबिक इस शादी को लेकर कई पेच हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान से शादी करने के बाद भी करीना कपूर ने हिंदू धर्म नहीं छोड़ा है। वह शादी के बाद भी सभी हिंदू रीति रिवाजों को मानती हैं।
'करीना कपूर ने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला है'
इस्लामिक संस्थान दारुल उलूम ने कहा था कि करीना कपूर ने शादी के बाद भी अपना नाम नहीं बदला दिया है। उन्होंने अपना धर्म भी नहीं बदला है। इस संस्था ने करिना कपूर और सैफ अली खान की शादी को जायज मानने से साफ इनकार कर दिया है।
कानूनी रूप से पति पत्नी हैं सैफ और करीना
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने खुद से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर से मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। भारत के कानून के हिसाब से दोनों शादीशुदा कपल हैं लेकिन इस्लाम के मुताबिक करीना और सैफ की शादी नहीं हुई है। भले ही दोनों के 2 बेटे हो चुके हैं।
'शादी को जायज बनाने के लिए निकाह जरूरी'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कोर्ट मैरिज में करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर गवाह के तौर पर शामिल हुई थीं और विटनेस के तौर पर कागजात पर साइन किया था। वहीं इस्लाम के मताबिक शादी को जायज बनाने के लिए निकाह होना जरूरी है। सिविल मैरिज को शादी नहीं मानी जा सकती है। दोनों ने सिर्फ वजन लिए हैं, शादी नहीं की है।
करीना कपूर ने कहा था- मैं रोजा नहीं रखती
आपको बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने साफतौर पर कहा था कि वह रोजा नहीं रखती हैं। उनकी शादी भले ही सैफ अली खान से हुई है, जो कि मुस्लिम हैं लेकिन वह रोजा नहीं रखती हैं। करीना ने कहा था- मैं रोजा नहीं रखती क्योंकि मुझे आज भी इसके सही तौर तरीके नहीं पता और मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications