'मैं आज भी खुद को कोसता हूं' सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए करणवीर मेहरा, बयां किया दर्द
Karan Veer Mehra: बिग-बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया है। इस सीरियल से ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने सुशांत संग अपने बॉन्ड पर खुलकर बात की।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में करणवीर मेहरा ने बताया कि वह और सुशांत एक दूसरे को 'कमीनी' कहकर बुलाते थे। एक्टर ने कहा, 'वह मेरे हर बुरे फेज में साथ खड़े रहते थे। उन्होंने कई बार मेरा हौसला बढ़ाया। मैं खुद को कोसता हूं कि मैं उसके साथ नहीं था। मुझे नहीं पता कि कब, कैसे और मैं कितना दोषी हूं। लेकिन मैं उनके साथ खड़ा नहीं रह सका। बस एक मोमेंट लगता ये कहने में कि कमिनी मैं आ रहा हूं।'

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, मुकेश छाबड़ा ने किया ऐलान, फैंस हुए इमोशनल
करणवीर मेहता ने आगे बताया कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत हमेशा कहते थे कि वह सफलताा पाने के हकदार हैं। उन्होंने कहा, "सुशांत वास्तव में मेरी प्रशंसा करते थे और मुझ पर अधिक विश्वास करते थे। ये कैसे कह सकता है कि मैं बेहतर हूं। वह देश के बड़े सितारों में से एक है और वह कहता था कि मैं उससे बेहतर हूं। वो मुझे बोलता था बस मुझे मौका मिल गया तू होता तो तू बहुत सही करता।"
करणवीर आगे बोले, "उनका यह कहना बहुत बड़ी बात है कि मैं नहीं बोल पाऊंगा शायद। जब आपके परिवार के सदस्य आपकी मां की तरह ऐसा करते हैं, तो वे इसे प्यार से करते हैं। लेकिन जब वह मुझसे ये सारी बातें कहते थे, "एक अलग आत्मविश्वास आता था मेरे अंदर। मुझे लगता था कि अगर वह कह रहे हैं तो मुझे उनके लिए कुछ करना चाहिए।"
करणवीर ने बताया कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आई थी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। एक्टर ने कहा, 'जब मुझे मेरे दोस्त का फोन आया, तो मुझे शुरू में लगा कि वह राजपूत के मैनेजर के बारे में बात कर रहा है। मैं उस समय दिल्ली में था, और जब मैंने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने टीवी ऑन किया और वह बार-बार चैनल बदलते रहे। हमें नहीं समझ आया कि क्या करना चाहिए।'
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput केस में चौंकाने वाला खुलासा, आदित्य ठाकरे से जुड़ा कनेक्शन, क्या होगी गिरफ्तारी?












Click it and Unblock the Notifications