बेटे की याद में छलका Karan Mehra का दर्द, अकेले मनाया काविश का जन्मदिन, देखिए वीडियो

टीवी एक्टर करण मेहरा ने बेटे के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपने बेटे को याद कर उसके लिए अकेले बर्थडे केक काट रहे हैं।

मुंबई, 15 जून: छोटे पर्दे के बड़े चेहरे करण मेहरा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। साल 2021 में पत्नी निशा रावल से अलग होने के बाद वह अक्सर अपने बेटे काविश को याद करते रहते हैं। अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर वह भले ही उससे दूर हों लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उसका बर्थडे अकेले सेलिब्रेट किया। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

karan mehra

करण मेहरा ने अकेले मनाया बेटे का बर्थडे
इस वीडियो में करण मेहरा अकेले केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। केक में उन्होंने हैपी बर्थडे काविश लिखवाया हुआ है। केक काटते समय करण अपने बेटे को याद कर उसके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। साथ ही करण वीडियो में कह रहे हैं कि, 'काश मैं उसको ये खिला सकता। पिछला बर्थडे भी मिस हो गया था। ये वाला बर्थडे भी मैं उसके साथ नहीं मना रहा हूं। लेकिन डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
करण ने बेटे के लिए बर्थडे पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे लिटिल काविश। डैडी तुम्हें पागलों की तरह मिस करते हैं, लेकिन लड़ाई अभी जारी है और तुम्हें हारूंगा नहीं। थोड़ा-सा और इंतजार करो और कोई भी.. कोई भी तुम्हें मुझसे दूर नहीं रख सकता है। ढेर सारा प्यार।' बेटे की याद में करण मेहरा का ये पोस्ट दिल छू लेना वाला है।

निशा के साथ रह रहे काविश
आपको बता दें कि, करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि, दोनों साल 2021 में अलग हो गए। एक समय ऐसा भी था जब दोनों एक दूसरे पर जान लुटाते थे। लेकिन, अब अलग होने के बाद काविश अपनी मां निशा के साथ रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+