रुकिये दो मिनट.. अजान के लिए... करण कुंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में रोका, एक्टर के इस अंदाज ने जीता दिल
करण कुंद्रा ने मीडियाकर्मियों से अजान पूरी होने तक दो मिनट का समय मांगा। एक्टर का ये अंदाज देख लोग इंप्रेस हो गए। एक यूजर ने कहा कि दूसरे धर्म की इज्जत करना बहुत बड़ी बात है।

Karan Kundra respect Azaan: 'बिग-बॉस' ओटीटी के बाद करण कुंद्रा एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। इससे पहले भी एक्टर कई सक्सेसफुल टीवी सीरीज में काम कर चुके हैं। बीबी ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद से एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ नाम जुड़ने के बाद एक्टर काफी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों ने अकसर अपने प्यार का इजहार एक दूसरे से किया है। बिग बॉस के घर में शुरू हुई ये लव स्टोरी अब भी बरकरार है और कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। करण कुंद्रा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस को एक्टर का हर अंदाज काफी पसंद आता है। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपने अंदाज से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है।

ब्लैक सूट में हैंडसम दिखे करण
अपने अपकमिंग शो 'तेरे इश्क में घायल' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण कुंद्रा नजर आए। ब्लैक सूट में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे। अपनी को स्टार रीम शेख के साथ एक्टर के साथ बातें कर रहे थे, इतने में अजान शुरू हो गई। तो एक्टर ने तुरंत मीडिया से 2 मिनट का समय लिया, जब तक कि अजान खत्म ना हो जाए। एक्टर के इस जेस्चर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वायरल हुआ करण का वीडियो
वीडियो में करण को कहते सुना जा सकता है कि क्या हम एक मिनट के लिए रुक सकते हैं? अजान के लिए, अजान के लिए.. दो मिनट बस। अब एक्टर का ये अंदाज देखने के बाद नेटिजन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। किसी दूसरे कल्चर के लिए करण ने जो इज्जत दिखाई, उसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं। एक यूजर ने कहा कि ऐसे भी हिंदू हैं भाई इंडिया में दिल जीत लिया सर।

'हिंदू होके मुस्लिम की रिस्पेक्ट...'
एक और यूजर ने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि हिंदू होके मुस्लिम कल्चर की रिस्पेक्ट करना बहुत बड़ी बात होती है। जितना अच्छा शक्ल और हैंडसम है, उनती ही दिल का साफ है बंदा। भगवान आपको आशीर्वाद दे और आपके सभी सपने पूरे हं। एक ने कहा कि मेरे दिल में इस बंदे के लिए इज्जत बढ़ गई।

चर्चा में एक्टर का शो 'इश्क में घायल'
बताते चलें कि करण कुंद्रा का अपकमिंग शो 'इश्क में घायल' काफी चर्चा में है। इस सीरयल में गश्मीर महाजनी, करण कुंद्रा और रीम शेख नजर आने वाले हैं। ये शो रात 8 बजे शनिवार और रविवार को आएगा। फैंस करण के इस शो को लेकर पलकें बिछाए बैठे हैं। इस बीच एक्टर का दूसरे धर्म की इज्जत और मान सम्मान करने का ये वीडियो चर्चा में है। जो लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है।

हिट है करण-तेजस्वी की जोड़ी
करण कुंद्रा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्टर काफी लंबे समय से तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। अकसर दोनों को साथ में मस्ती करते हुए देखा जाता है। करण कुंद्रा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस एक्टर के अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications