सारा अली खान छोड़ जाह्नवी कपूर का करण जौहर ने किया फेवर! ट्रोल होने के बाद निर्माता ने दी ऐसी सफाई
करण जौहर के शो कॉफी विद करण को दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर साथ नजर आई थीं। लेकिन, फैंस को करण जौहर का सारा के प्रति बर्ताव अच्छा नहीं लगा। जिसके कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
मुंबई, 22 जुलाई: करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन को लेकर लगातार चर्चा हो रही हैं। शो के दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर बतौर गेस्ट बनकर आए। इस दौरान दोनो ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कईं सारे सीक्रेट शेयर किए। लेकिन शो के दौरान करण जौहर द्वारा पूछे गए सवालों को लेकर अब फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन पर सारा अली खान के प्रति पक्षपात होने का आरोप लगा रहे हैं।

करण जौहर हुए जमकर ट्रोल
करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन उनके शो को लेकर तरह-तरह के अपडेट सामने आते रहते हैं। हाल में इस शो के दूसरे एपिसोड में बी-टाउन की बेस्ट फ्रेंड्स सारा अली खान और जान्हवी कपूर पहुंची। लेकिन, शो के दौरान करण जौहर का सारा अली खान के प्रति बर्ताव फैंस को पसंद नहीं आया। जिसके कारण करण जौहर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। वहीं अब करण ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फैंस ने करण जौहर पर लगाया ये बड़ा आरोप
दरअसल, ये एपिसोड आने के बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हुई। एक तरफ जहां फैंस को सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की जुगलबंदी फैंस को पसंद आई। तो वहीं फैंस का कहना था कि शो के दौरान करण जौहर जान्हवी कपूर का फेवर करते हुए नजर आए। इसके साथ ही फैंस का ये भी आरोप है कि करण जौहर ने सारा से खराब सवाल किए साथ ही उनके साथ करण ने अच्छा बर्ताव नहीं किया। अब इस पर 'लाइगर' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण जौहर ने सफाई दी।

करण जौहर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
करण जौहर ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि, जान्हवी कपूर और सारा अली खान के बीच वह कभी भी पक्षपात नहीं कर सकते और न ही शो में उन्होंने ऐसा किया था। करण ने कहा, 'यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मुझे बस इस बात का बुरा लगा था कि जान्हवी शो में दोनों राउंड हार गई थीं, ऐसे में मैं बस उन्हें बेहतर महसूस कराने की कोशिश कर रहा था। जिसे लोगों ने गलत समझ लिया'।

'मैं कभी ऐसा नहीं कर सकता'
इसके आगे करण जौहर ने कहा कि, 'इन दोनों के साथ मैं कभी भी ऐसा नहीं कर सकता। मैं उन्हें बहुत छोटी उम्र से जानता हूं, वे मेरे सामने बड़े हुए हैं और दोनों मेरे बेहद करीब हैं। मैं दोनों को पूरे दिल से प्यार करता हूं। इसलिए पक्षपात का सवाल ही नहीं उठता। उनके साथ नहीं, कभी नहीं।"

कॉफी विद करण में पहुंचे अक्षय कुमार और सामंथा
बता दें कि, करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अब तक तीन एपिसोड आ चुके हैं। पहले शो में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह बतौर गेस्ट आए थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कईं खुलासे किए। इसके बाद दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आईं। वहीं अब तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु नजर मेहमान बनकर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications