Jhalak Dikhhla Jaa 10: करण जौहर ने कियारा आडवाणी का जिक्र कर सिद्धार्थ के लिए मजे, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

सिद्धार्थ मल्होत्रा पॉपुलर टीवी शो 'झलक दिखला जा' में पहुंचे। इस दौरान शो के जजों के साथ खूब मस्ती की। वहीं करण जौहर ने एक्टर को कियारा आडवाणी के नाम से खूब चिढ़ाया।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला और कियारा आडवाणी अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया गया। लेकिन दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया के सामने जवाब देने से बचते हैं। लेकिन अब पॉपुलर टीवी शो झलक दिखला जा में करण जौहर एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बात करेंगे।

झलक दिखला जा शो में पहुंचे सिद्धार्थ

झलक दिखला जा शो में पहुंचे सिद्धार्थ

दरअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा इन दिनों अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को लेकर चर्चा में हैं। जिसका एक्टर लगातार प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। अब एक्टर जल्द ही झलक दिखला जा शो में फिल्म का प्रमोशन करने बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान करण जौहर सिद्धार्थ को कियारा के नाम से चिढ़ाते हुए नजर आएंगे।

करण जौहर ने कियारा के नाम से एक्टर के लिए मजे

बता दें कि शो के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैसे करण जौहर सिद्धार्थ मल्होत्रा का वेलकम करते हैं। इस दौरान वह सिद्धार्थ से तुरंत पूछते हैं कि, "हमने सुना है की आज कल आपकी रातां कुछ ज्यादा ही लंबियां हो गई है .. क्या ये सच है?" ये सुनकर सिद्धार्थ ब्लश करने लगते हैं और कहते हैं, "रांझा हूं तो होंगी ही"।

रब ने बना दी जोड़ी में किसका नाम लेंगे?

सिद्धार्थ मल्होत्रा से सवाल करते हैं कि आप दिलों के शेरशाह हैं या नहीं? इसपर सिद्धार्थ मल्होत्रा जवाब देते हैं कि इसका जवाब तो आप दुनियावालों से ही पूछ लो। इसके बाद करण जौहर एक्टर को चिढ़ाते हुए पूछते हैं कि रब ने बना दी जोड़ी के आगे आप किसका नाम जोड़ेंगे? इसके साथ ही करण जौहर, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम लेते हैं जिसको सुनकर एक्टर तुरंत ब्लश करने लगते हैं।

जल्द शादी करने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा

जल्द शादी करने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा

आपको बता दें कि इन दिनों दोनों के अफेयर की खबर के बीच अब दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अगले साल 2023 में अप्रैल के महीने में शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपनी शादी की खबर को मीडिया के सामने कंफर्म नहीं किया है। लेकिन इस जोड़ी को साथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म थैंक गॉड में नजर आएंगे। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में रकूल प्रीत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+