कौन है करण जौहर के बच्चों की मां? फिल्ममेकर के बच्चे पूछने लगे ऐसे सवाल, बोले-'मुश्किल में पड़ जाता हूं'

Karan Johar Kids: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की गिनती सफल प्रोड्यूसर और डायरेक्टर में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन वहीं अगर करण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

करण जौहर ने साल 2017 में बिना शादी किए सरोगेसी से दो बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने अकेले अपने बच्चों की अच्छे से परवरिश की है। करण ने ना सिर्फ पिता बल्कि उनकी मां बनकर भी बच्चों को अच्छी परवरिश दी है। लेकिन जैसे-जैसे दोनों बच्चे बड़े हो रहे हैं तो वह अपनी मां से जुड़े सवाल पूछते हैं।

Karan Johar

करण जौहर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह कैसे अपने बच्चों के सवालों को हैंडल करते हैं। उन्होंने कहा कि, 'बच्चे बड़े हो रहे हैं तो उनके सवालों से मैं हर रोज डील कर रहा हूं। जैसे कि वह पूछते हैं कि मेरा जन्म किसके पेट से हुआ है? लेकिन ममा तो मेरी मां नहीं हैं वो तो हमारी दादी हैं।'

करण ने बताया कि वह इन सभी सवालों से डील कैसे करें इसके लिए काउंसलर पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि, 'एक पेरेंट होना कभी भी आसान नहीं था। मुझे अपने बेटे का वजन बढ़ते को लेकर भी टेंशन होने लगी है। जब मैं उसको चीनी खाते हुए देखता हूं तो देखता हूं कि उसका वजन बढ़ रहा है लेकिन उससे सीधा मैं यह कह नहीं पाता। मैं चाहता हूं कि वह जिस फेज में हैं अपनी जिंदगी को अच्छे से एंजॉय करे और किसी भी तरह की टेंशन ना ले।'

करण जौहर ने आगे कहा कि, "मैं उसे खेल खेलने, फुटबॉल खेलने, क्रिकेट खेलने, वो सभी चीजें करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं जो मैंने नहीं किया, और फिर मैं खुद से सोचता हूं, 'मुझे इस तरह का माता-पिता नहीं बनना चाहिए। यह वह नहीं है जो मैं बनना चाहता था। मैं चाहता हूं कि मेरा बच्चा वो सब करें जो उन्हें पसंद है।" बता दें कि करण अपनी 81 वर्षीय मां फिल्म निर्माता हीरू जौहर के साथ मिलकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+