कौन होगा कॉफी विद करण का अगला मेहमान? क्रिकेटर्स को लेकर क्या बोले डायरेक्टर?
koffee with karan next guest: करण जौहर के मशहूर टीवी शो कॉफी विद करण में इस बार पहले मेहमान बनकर बॉलीवुड के बाजीराव और उनकी मस्तानी पहुंचे। अब इसके बाद फैंस को एपिसोड के दूसरे गेस्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। अब करण से पूछा गया कि क्या वे क्रिकेटर्स को शो में इनवाइट करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वे ऐसा करने से डर रहे हैं।
क्रिकेटर्स को लेकर क्या बोले करण?
27 अक्टूबर की दोपहर हुए एक इंस्टा लाइव में करण ने शो को लेकर फैंस से बातचीत की और प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा। कमेंट में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वे सीजन 8 में क्रिकेटर्स को इनवाइट करेंगे, तो उन्होंने हा कि मुझे नहीं पता। मुझे यकीन नहीं है। लेकिन अच्छा लगेगा उनके साथ एपिसोड करके। वो नेशनल आइकन हैं और जानी-मानी पर्सनैलिटी हैं।

मैं रिजेक्ट नहीं होना चाहता...
करण ने आगे कहा कि लेकिन मुझे लगता हैकि पिछली बार जो हुआ मुझे यकीन है कि मेरा फोन वो उठाएंगे। मुझे फोन करने में भी डर लगता है और मैं उनका फैन भी हूं और मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। मैं रिजेक्ट नहीं होना चाहता। करण ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर कहा था कि क्रिकेटरों को जिन हालात से गुजरना पड़ा उसके लिए वे खुद को ही जिम्मेदार मानते हैं।
डिप्रेशन से जूझने पर क्या बोलीं दीपिका?
करण के एपिसोड के पहले मेहमान बनकर आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बताया कि डिप्रेशन से जूझना कैसे होता है। उन्होंने ये भी बताया कि हाल ही में अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के दौरान उन्हें एक पैनिक अटैक भी आया था।












Click it and Unblock the Notifications