कभी ड्रग के लिए सुर्खियों में आई थी करण जौहर की पार्टी, जानें पूरा मामला

कभी ड्रग के लिए सुर्खियों में आई थी करण जौहर की इंटिमेट पार्टी, जानें पूरा मामला

मुंबई, 15 दिसंबर। बॉलीवुड फिल्‍मों के डॉयरेक्‍टर और प्रोड्यूसर एक बाद फिर अपनी पार्टी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपने घर पर पार्टी आयोजित की इसके बाद एक्ट्रेस करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद करण जौहर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। ये पहला मौका नहीं है जब करण जौहर अपनी पार्टी के कारण कंट्रोवर्सी में आए हैं, इससे पहले भी करण जौहर की पार्टी सुर्खियों में आ चुकी है और सोशल मीडिया ट्रोलिंग और आलोचना का शिकार होना पड़ा था। करण जौहर की पार्टी ड्रग को लेकर सुर्खियों में आई थी जिसमें कई लोग नशे में चूर नजर आए थे।

karan

करण जौहर की पार्टी में शामिल होकर बुरी फंसी करीना कपूर
करण जौहर की पार्टियां शादी के लड्डू की तरह होती हैं जो खाए वो पछताए जो ना खाए वो भी पछताए। करीना कपूर के लिए ये पार्टी ये ही साबित हो रही है क्‍योंकि इस पार्टी में शामिल होने के बाद उन्‍हें कोरोना हुआ तो लोगों ने उन्‍हें कोरोना का सुपर स्‍प्रेडर कर ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं करण जौहर की पार्टी में शामिल चार लोगों को कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी करण जौहर को आड़े हाथ लिया था और जमकर ट्रोल किया था। इसके बाद अब उन्होंने इस बारे में अपनी सफाई दी है।

johar

करण जौहर की पार्टी के बाद तीन लोग हुए कोरोना पॉजिटिव
याद रहें साल 2021 की सबसे बड़ी बॉलीवुड शादी - कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की फिल्‍म के डॉयरेक्‍टर करण जौहर ही है। कैटरीना की शादी से लौटने के बाद करण जौहर ने पिछले हफ्ते अपने कुछ करीबी दोस्तों के लिए एक इंटिमेट पार्टी होस्ट की थी। जबकि मुंबई में कोरोना के केस बढ़ रहे थे। वहीं बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) करण जौहर की पार्टी को कोरोना मामले पर नज़र रख रहा हैं वहीं कई पार्टी में शामिल कुछ सेलिब्रेटीज की बिल्डिंग को सील कर दिया है।

करण जौहर की ये ड्रग्स को लेकर ये पार्टी बनी थी सुर्खियां
बता दें कुछ साल पहले करण जौहर एक पार्टी करने के बाद खूब परेशान हुए थे। उन्होंने अपनी ही इंटीमेट पार्टी का वीडियो शेयर किया था जिसमें लोगों को ड्रग्स से लेकर किचन सिंक तक सब कुछ दिखाया गया था। इस पार्टी में कई एक्‍टर और एक्‍ट्रेस नशे में धुत नजर आए थे । कई सेलेब्स ड्रग तक ली थी। इस वीडियो के बाद करण जौहर अपनी इस पार्टी के बाद जमकर लोगों के निशाने पर आए थे।

उड़ता बॉलीवुड तक का लगा था अरोप
ट्विटर पर लोगों ने उड़ता बॉलीवुड तक कहा था। जब करण का मॉडल चैलेंज-स्टाइल वीडियो वायरल हुआ था। वहीं कई लोगों ने करण जौहर को इस बार की तरह गैर जिम्मेदार बताया था। हालांकि अब करण जौहर कह रहे है कि उनके घर में केवल आठ लोगों की पार्टी हुई थी मेरे घर के सभी सदस्‍यों की कोविड रिपोटर् निगेटिव आई है और मेरा घर कोरोना का हॉटस्‍पॉट बिलकुल नहीं बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+