'लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों में से नहीं', विवादों के बीच करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, दिया सबको करारा जवाब
नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर एक बार फिर करण जौहर बॉलीवुड सेलेब्स के निशाने पर आ गए। हाल ही में उन पर कई तरह के आरोप लगे जिसके बाद अब करण ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

Karan Johar Reaction On Allegation: हाल ही में करण जौहर और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक्ट्रेस के करियर बर्बाद करने की बात कहते हुए नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद करण जौहर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी
करण जौहर इस वीडियो में यह कहते हुए नजर आए कि, एक समय था जब वह अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि आदित्य चोपड़ा उन्हें फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में कास्ट करें। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सितारों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए।

आलोचना करने वालों को सुनाई खरी-खोटी
विवेक अग्निहोत्री और अपूर्व असरानी उनपर खूब भड़क उठे थे। हालांकि करण जौहर ने इस पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया और उन्होंने चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है जिसके बाद करण जौहर ने चुप्पी तोड़ते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट को उन पर लगे इल्जाम का जवाब समझा जा सकता है।

शेयर किया पोस्ट
करण जौहर को इस पुरानी वीडियो की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और अब उन्होंने आखिरकार इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'लगा लो इल्जाम.... हम झुकने वालों में से नहीं, झूठ का बन जाओ गुलाम, हम बोलने वालों में से नहीं, जितना नीचा दिखाओगे, जितना आरोप लगाओगे, हम गिरने वालों में से नहीं, हमारा कर्म हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार, हम मरने वालों में से नहीं।'
Recommended Video


अनुष्का शर्मा को लेकर उठे थे सवाल
आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी थी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में शाहरुख खान नजर आए थे। भले ही करण जौहर ने उनके करियर बर्बाद करने की बात कही लेकिन ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा को कास्ट किया। जिसमें बैंड बाजा बारात जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications