इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं करण जौहर, ढीले कपड़े पहनने पर किया खुलासा, कहा- 'शर्मिंदगी महसूस करता हूं'
Karan Johar On Body Dysmorphia: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन सबके अलावा वह अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। इस बीच फिल्ममेकर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
करण जौहर को देखा गया है कि वह अक्सर ओवरसाइज कपड़े ही पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक बड़ी वजह है जिसका खुलासा खुद करण जौहर ने किया है। फिल्ममेकर ने बताया है कि वह महज 8 साल की उम्र से बॉडी डिस्मॉर्फिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं।

करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह 8 साल की उम्र से आज भी बॉडी डिस्मॉर्फिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि, 'मुझे बॉडी डिस्मॉर्फिया है जिसकी वजह से मैं पूल में भी नहीं जा पाता हूं। मुझे बहुत ही अजीब महसूस होता है। मैंने कई बार इससे उबरने की कोशिश की है लेकिन कुछ नहीं हुआ इसीलिए मैं ज्यादातर ओवरसाइज्ड कपड़े ही पहनता हूं।'
करण जौहर ने आगे कहा कि, 'इस बीमारी की वजह से मैंने अपना वजन भी कम कर लिया है। मुझे हमेशा लगता है कि मैं मोटा हो गया हूं। जिसकी वजह से मैं चाहता हूं कि मेरे शरीर का कोई हिस्सा किसी भी शख्स को ना दिखे। मुझे दो साल पहले पैनिक अटैक भी आया था। जब मैं 8 साल का था तब से मेरी जिंदगी में अब तक कुछ नहीं बदला।'
करण जौहर ने ये भी बताया कि इस बीमारी की वजह से वह खुद को शर्मसार महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि, 'मुझे हर वक्त शर्मिंदगी महसूस होती है कि और यही वजह है कि इंटिमेसी के दौरान मुझे लाइट ऑफ करनी पड़ती है। मैंने इसके कई सारी थेरेपी भी ली लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। अब मैं इसी तरह अपनी लाइफ को आगे बढ़ा रहा हूं।'
बता दें कि, करण जौहर ने अपने करियर में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, स्टुडेंट ऑफ द ईयर जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब उनकी फिल्म 'किल' 5 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई है। जिसमें राघव जुयाल, तान्या मानिकतला और लक्ष्य लालवानी अहम भूमिका में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications