Karan Johar Birthday: इस हसीना से करण जौहर करते थे बेइंतहा प्यार, डायरेक्टर करना चाहते थे शादी

करण जौहर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। करण एक एक्ट्रेस से प्यार करते थे यहां तक वह उनसे शादी भी करना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Karan Johar

Karan Johar Birthday: बॉलीवुड निर्माता करण जौहर आज यानी 24 मई, 2023 को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने 'मोहब्बतें' 'कुछ कुछ होता है' 'कभी अलविदा न कहना' जैसी सुपरहिट फिल्मों से लोगों को प्यार की परिभाषा बताई। लेकिन अपनी असल जिंदगी में ही करण जौहर प्यार को नहीं पा पाए। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लव लाइफ से जुड़े कुछ राज आपको बताते हैं।

इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे करण जौहर
दरअसल हम बताने वाले हैं करण जौहर की जिंदगी में उस लेडी लव की जिसे वह बेइंताह प्यार करते थे, यहां तक कि करण ने उन्हें प्रपोज भी किया था। लेकिन इस एक्ट्रेस ने उनका हमेशा के लिए दिल तोड़ दिया। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

करण जौहर ने कही थी दिल की बात
करण जौहर ने बताया था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में सिर्फ एक ही लड़की से आजतक प्यार किया। जिसे वह लगभग बचपन से जानते थे। करण जौहर जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं। जिससे करण जौहर बेइंताह प्यार करते थे।

स्कूल से थी गहरी दोस्ती
दरअसल, ट्विंकल और करण पंचगनी के बोर्डिंग स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। दोनों की दोस्ती काफी मशहूर थी। करण जौहर स्कूल से ही ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे थे। इसका खुलासा खुद करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना की किताब मिसेज फनीबोंस की लॉन्चिंग के दौरान किया था। इतना ही नहीं करण ने एक बार कॉफी विद करण शो में भी ट्विंकल खन्ना को अपने दिल की बात कही थी।

एक्ट्रेस ने तोड़ दिया था दिल
हालांकि ट्विंकल खन्ना ने उनका ये प्रपोजल कभी स्वीकार नहीं किया। ट्विंकल के मन में उनके लिए कोई फीलिंग्स नहीं थी। करण जौहर ने उन्हें फिल्म कुछ कुछ होता है में भी ऑफर किया था लेकिन एक्ट्रेस ने उनके इस ऑफर को ठुकरा दिया था। ऐसा करके उन्होंने करण का दिल तोड़ दिया था। बाद में ट्विंकल ने अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+