खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा Kapil Sharma की फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर, नोट कर लीजिए यह तारीख

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ज्विगाटो' अब जल्द ही थिएटर में दस्तक देने वाली है। जी हां अब कॉमेडियन ने ट्रेलर के रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

Zwigato Trailer Release Date: मशहूर टीवी शो द कपिल शर्मा शो से अपनी पहचान वाले कपिल शर्मा ने अपनी दमदार कॉमेडी की बदौलत फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। यही वजह है कि आज दुनियाभर में उनके लाखों फैंस हैं जो उन्हें देखना पसंद करते हैं। लेकिन अब एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने आ रहे हैं। इन दिनों कपिल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अब कॉमेडियन ने फिल्म से जुड़ी फैंस को एक गुड न्यूज दी है। आइए जानते हैं कि आखिर वो गुड न्यूज क्या है।

Kapil Sharma

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
कपिल शर्मा ने फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, कब उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया। कपिल शर्मा ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "मानस से मिलिए 1 मार्च को ट्रेलर रिलीज होगा"। साथ ही उन्होंने पोस्ट में हैथटैग देते हुए बताया कि 17 मार्च 2023 को फिल्म थिएटर में दस्तक देगी। अब कॉमेडियन का यह पोस्ट देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

डिलीवरी बॉय के किरदार में नजर आएंगे कपिल शर्मा
बता दें कि, फिल्म 'ज्विगाटो' यूं तो कपिल शर्मा की कोई पहली फिल्म नहीं है। लेकिन, इस फिल्म को लेकर फैंस में एक अलग तरह का क्रेज है। इस फिल्म में कॉमेडियन एक डिलीवरी मैन का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में डिलीवरी ब्वॉय की निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस शहाना गोस्वानी कपिल शर्मा की पत्नी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। अब टीवी पर अपनी मजेदार कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल शर्मा इस बार अपने बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+